{"_id":"57ec0ce14f1c1ba874573fb3","slug":"yamuna-nagar-dhan-kharid-suru","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी का दौरा कर एसडीएम ने शुरू कराई धान की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी का दौरा कर एसडीएम ने शुरू कराई धान की खरीद
amar ujala beuro yamunanagar
Updated Thu, 29 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
y
- फोटो : yamunanagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की मंडियों में बुधवार से धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई। बुधवार को जगाधरी एसडीएम प्रेमचंद ने जगाधरी अनाज मंडी में धान की सरकारी खरीद की विधिवत शुरूआत करवाई। एसडीएम प्रेमचंद ने कहा कि प्रदेश में धान की सरकारी खरीद का कार्य एक अक्तूबर से शुरू होना था। किंतु किसानों की सुविधा को मद्देनजर रख सरकार द्वारा सभी मंडियों मे धान की खरीद का कार्य शुरू कर दिया गया है।
प्रशासन की ओर से जिले की सभी मंडियों में धान की खरीद के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। सभी खरीद एजेंसियों को मंडियां अलॉट कर दी गई हैं व धान खरीद सीजन के लिए सभी एजेंसियों द्वारा धान की खरीद के लिए कर्मचारियों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार से प्राप्त हिदायतों के अनुसार 17 प्रतिशत से अधिक नमी वाली धान की खरीद नहीं की जाएगी।
सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा धान की खरीद सरकार द्वारा निर्धारित मूल्यों और मापदंडों के अनुसार ही की जाएगी तथा किसानों की फसल का दाना-दाना खरीद किया जाएगा। मौके पर जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक सुरेंद्र कुमार, हैफेड के जिला प्रबंधक नितिन सिंह, प्रबंधक सरिता रानी, जगाधरी मार्केट कमेटी के सचिव संत कुमार, जगाधरी अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान संदीप कुमार, सचिव भूषण लाल, कोषाध्यक्ष तिजेंद्र सिंह, आढ़ती मनीष कुमार, राजबीर, प्रदीप कुमार, सुखदेव, बलिंद्र सिंह, जगबीर सिंह, विमल अग्रवाल, प्रमोद कुमार सहित अन्य आढ़ती व किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
-जगाधरी व मुस्तफाबाद मंडी में हुई सबसे अधिक खरीद-
यमुनानगर। अनाजमंडियों में धान की खरीद शुरू हो गई है। पहले दिन जिले भर की मंडियों में करीब 40 हजार क्विंटल धान की खरीद की गई। खरीद शुरू होने से मंडियों में कई दिनों से धान लेकर आए किसानों ने भी चैन की सांस ली। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक सुरेंद्र धौलरा ने बताया कि जगाधरी व मुस्तफाबाद मंडी में सबसे अधिक धान की खरीद हुई। अन्य मंडियों में भी धान की खरीद की जा रही है।
-चार एजेंसियां खरीदेंगी धान-
जिले में कुल 13 अनाजमंडियां हैं। अधिकतर मंडियों में पिछले कई दिनों से धान की आवक शुरू हो गई है। इस बार डीएफएससी, एचडब्ल्यूसी, एग्रो व एफसीआई द्वारा धान की खरीद की जा रही है। जिले में बारीक धान की पैदावार सबसे अधिक है।
मंडियों में धान की खरीद शुरू हो गई है। मंडियों में धान की उठान के पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं। किसानों से अपील है कि वे अपनी धान पूरी तरह सुखा कर ही मंडियों में लाएं। जिन किसानों के पास कंबाइन है, वे रात के समय धान को न काटे। इससे धान में नमी बढ जाती है।
इधर, शुरू नहीं हो पाई खरीद
रादौर। सरकार के आदेशों के बावजूद बुधवार को अनाजमंडी रादौर में धान की सरकारी खरीद का कार्य शुरू नही हो पाया है। जिससे किसानों में सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष देखा गया। मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन की ओर से प्रदेश संयोजक बाबूराम व जिला प्रधान संजू गुंदयाना ने वीरवार को रादौर अनाजमंडी में रोष प्रदर्शन करने की घोषणा की है। धान की सरकारी खरीद शुरू न होने के विरोध में किसान वीरवार को सरकार के विरूद्ध मोर्चा खोलेंगे। उधर, मार्कीट कमेटी रादौर की ओर से सचिव श्यामसिंह भूतमाजरा ने बताया कि अनुमान है कि वीरवार से धान की सरकारी खरीद शुरू हो जाएगी। तकनीकी खामियों के कारण बुधवार को धान की खरीद शुरू नहीं हो पाई है। खरीद एजेंसियों व राईस मिलर्स के बीच बुधवार तक एग्रीमेंट न होने के कारण धान की खरीद नहीं हो पाई है। प्रशासन जल्द से जल्द एग्रीमेंट करवाने के प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि रादौर अनाजमंडी में हैफेड की ओर से बुधवार, वीरवार व शुक्रवार को तीन दिन धान की खरीद की जाएगी। जबकि शनिवार, रविवार, सोमवार व मंगलवार को हरियाणा वेयरहाऊस की ओर से धान की खरीद की जाएगी।