{"_id":"587d16f94f1c1b233aefec16","slug":"yamuna-nagar-car-se-dhkka","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैर तस्करों ने वन विभाग के अधिकारियों पर खैर से भरे वाहन चढ़ाकर कुचलने का किया प्रयास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैर तस्करों ने वन विभाग के अधिकारियों पर खैर से भरे वाहन चढ़ाकर कुचलने का किया प्रयास
amar ujala beuro yamunanagar
Updated Tue, 17 Jan 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
f
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छछरौली क्षेत्र में 12 घंटे के अंतराल के बीच दो अलग-अलग स्थानों पर खैर तस्करों ने वन विभाग के अधिकारियों पर खैर से भरे वाहन चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास किया। गनीमत रही कि दोनों मामलों में वन विभाग के अधिकारी बाल-बाल बच गए। पहली घटना नेशनल हाईवे 73ए पर छछरौली के एमएम वर्मा चौक पर हुई। दूसरी घटना पहले घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर गांव बलाचौर के नजदीक हुई। एमएल वर्मा चौक पर कैंटर से करीब 80 क्विंटल व बलाचौर से करीब 20 क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद की। पुलिस ने दोनों मामलों में वन विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर सात आरोपी खैर तस्करों के खिलाफ मामला हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बाकी की तलाश शुरू कर दी है।
छछरौली वन विभाग की कलसिया रेंज अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ खैर तस्कर कैंटर से खैर की लकड़ी भरकर खिजराबाद की तरफ से छछरौली की तरफ आ रहे है। जो जगाधरी पौंटा साहिब नेशनल हाईवे 73ए के छछरौली स्थित एमएल वर्मा चौक से होते हुए जाएंगे। उन्होंने विभाग के अन्य कर्मचारियों के साथ एमएल वर्मा चौक के नजदीक नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी। खिजराबाद की तरफ से एक कैंटर आता दिखाई दिया तो कैंटर को रुकने का इशारा किया। लेकिन आरोपी चालक ने कैंटर को रोकने की बजाय उनपर चढ़ाने का प्रयास किया। वह बड़ी मुश्किल से एक तरफ भाग कर बचे। इसके बाद आरोपी कैंटर को मौके से भगा ले गए।
'विभागीय टीम ने आरोपियों का पीछा कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। काफी दूर तक पीछा करने पर आरोपी खैर तस्कर कैंटर छोड़कर फरार हो गए। कैंटर से करीब 80 क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद की गई। फरार खैर तस्करों की पहचान मोहिदीनपुर निवासी फिरोज खान व राशीद खान, मुंडा खेड़ा निवासी संजीव उर्फ संजू और मुकारमपुर निवासी इरसाद उर्फ शादा के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, खैर चोरी, धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
धोखा देने के लिए बदला हुआ था ट्रक का नंबर :
खैर तस्करों ने वन विभाग अधिकारियों व पुलिस को धोखा देने व भटकाने के लिए कैंटर का नंबर बदला हुआ था। कैंटर के आगे जहां हिमाचल प्रदेश के नंबर की प्लेट लगाई हुई थी। वहीं पीछे हरियाणा के नंबर की प्लेट लगी हुई थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
धनौरा के नजदीक घेराबंदी कर पकड़ा कैंटर
एमएल वर्मा चौक पर वन विभाग के अधिकारियों पर वाहन चढ़ाने का प्रयास कर खैर तस्कर कैंटर लेकर बिलासपुर की तरफ भाग निकले। अधिकारियों ने अपने वाहन से उनका पीछा किया। वहीं बिलासपुर व रणजीतपुर रेंज के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। करीब दस-12 किलोमीटर पीछा करने के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने रणजीतपुर क्षेत्र के गांव धनौरा के नजदीक कैंटर को घेर लिया। लेकिन आरोपी तस्कर कैंटर को छोड़ मौके से फरार हो गए।
पिकअप चढ़ाने का प्रयास, दो खैर तस्कर काबू
रेंज अधिकारी राजीव ने बताया कि दूसरी घटना बलाचौर के नजदीक हुई। उन्होंने बताया कि कुछ खैर तस्कर बलाचौर से नेशनल हाईवे पर जा रहे रोड से पिकअप में खैर की लकड़ी लेकर जाएंगे। सूचना के आधार पर उन्होंने गांव बलाचौर के नजदीक नाका लगाकर जांच शुरू कर दी। कुछ देर के बाद उन्हें एक पिकअप आती हुई दिखाई दी। वाहन को रुकने का ईशारा किया तो आरोपी पिकअप चालक ने उनपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। उन्होंने एक तरफ छलांग लगाकर जान बचाई। घटना के बाद आरोपी खैर तस्कर वाहन को लेकर मौके से भागने लगे। वन विभाग के अधिकारियों ने कुछ दूर तक पीछा कर पिकअप को पकड़ लिया। इस दौरान एक तस्कर भागने में कामयाब रहा, जबकि दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कोर्ट मुकारमपुर निवासी समीम व गुलजार के रूप में हुई। जबकि फरार हुए आरोपी का नाम जुबरेल बताया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, खैर चोरी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर लिया है।
वन विभाग की तरफ से खैर तस्करों को पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। खैर चोरी रोकने के लिए विभाग की तरफ से रोजाना जांच की जा रही है। जांच के दौरान खैर तस्करों ने उनपर कैंटर व पिकअप चढ़ाने का प्रयास किया। दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ छछरौली थाने में केस दर्ज कराया गया है। पकड़े गए तस्करों को भी पुलिस के हवाले किया गया है।
- राजीव कांबोज, रेंज अधिकारी, कलसिया रेंज छछरौली।
दोनों मामलों में वन विभाग की तरफ से दी गई शिकायत के आधार पर खैर तस्करों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर लिए गए है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जबकि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- राजीव मिगलानी, एसएचओ, थाना छछरौली।