{"_id":"57ffd3af4f1c1b675229107a","slug":"yamuna-nagar-blod-donet","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान शिविर में 260 यूनिट रक्त एकत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान शिविर में 260 यूनिट रक्त एकत्रित
amar ujala beuro yamunanagar
Updated Fri, 14 Oct 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
x
- फोटो : x
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छछरौली के राजकीय कॉलेज में एनएसएस व रेडक्रॉस यूनिट के संयुक्त तत्वाधान में छठा रक्तदान मेला लगाया गया। इसकी अध्यक्षता कार्यकारी प्राचार्य डॉ. सुनील तनेजा ने की, जबकि बतौर मुख्य अतिथि अंबाला सांसद रतनलाल कटारिया ने शिरकत की।
प्राचार्य डॉ. सुनील तनेजा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान एक महायज्ञ है। इसमें हर व्यक्ति को अपनी आहूति डालनी चाहिए। रक्त की कीमत हमें तब पता चलती है, जब हमारा कोई अपना निजी किसी बीमारी से जूझ रहा होता है।
उन्होंने रक्तदान के लाभों से अवगत कराकर विद्यार्थियों को रक्तदान करके घरों को बेघर होने से बचाने की प्रेरणा दी। सांसद रतनलाल कटारिया ने कहा कि भारत जैसे देश में रक्तदान का बहुत महत्व है। रक्तदान द्वारा हम सड़क दुर्घटनाओं एवं गंभीर बीमारियों के शिकार लाखों लोगों को अंगहीन होने और मृत्यु का ग्रास बनने से बचा सकते हैं। सांसद ने अपनी ओर से कॉलेज के विकास के लिए पांच लाख रुपये की राशि देकर विद्यार्थियों के उज्वल भविष्य की मंगल कामना की। एनएसएस व रेडक्रॉस संयोजक डॉ. रमेश कुमार ने कहा कि यह कॉलेज का छठा रक्तदान शिविर है, जिसमें पीजीआई के डॉक्टरों के कुशल संचालन में रक्तदान कराया गया।
विज्ञापन
शिविर में 260 से अध्कि यूनिट रक्तदान किया गया। इस दौरान लड़कियों ने भी रक्तदान में विशेष रूचि दिखाई। स्टेट बैंक ऑफ पटियाला छछरौली ब्रांच मैनेजर संतोष कुमार ने रिफ्रेशमेंट के लिए दस हजार रुपए की राशि दी। एनएसएस की गतिविधियों में अग्रणी रहे छात्रों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रो. डीके त्यागी ने विधिवत रूप से सभी का धन्यवाद किया। मौके पर सभी स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी मौजूद रहे।