{"_id":"582f49fa4f1c1b56369014ce","slug":"yamuna-nagar-balako-ko-karaya-mukt","type":"story","status":"publish","title_hn":"करतब दिखाकर बालश्रम करती बच्ची को कराया मुक्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करतब दिखाकर बालश्रम करती बच्ची को कराया मुक्त
amar ujala beuro yamunanagar
Updated Sat, 19 Nov 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटी लाइन पर छोटी बच्ची से बाल श्रम करवा रहे माता-पिता को जिला बाल संरक्षण यूनिट ने पकड़ लिया। टीम बच्ची के माता-पिता को अपने साथ लेकर गई। ताकि ये पता लगाया जा सके की जिस बच्ची से बाल श्रम कराया जा रहा था कि वो उनकी है या फिर इसे कहीं से उठाकर लाए हैं। टीम द्वारा इस मामले में कार्रवाई की जा रही थी।
जिला बाल संरक्षण यूनिट के लीगल आफिसर रंजन शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ दिन से शिकायत आ रही थी कि शहर में कुछ लोग अपनी छोटी बच्चियों से बाल श्रम करवा रहे हैं। ये बच्चियां रस्सियों पर चलती हैं। इससे इनकी जान को भी खतरा हो सकता है। शिकायत मिलते ही टीम अलर्ट हो गई और ऐसे लोगों की शहर में तलाश की गई।
शुक्रवार को उन्हें सूचना मिली की होटल सफायर के सामने छोटी लाइन पर बच्चियों से करतब करवाए जा रहे हैं। सूचना पाते ही वे यूनिट की संरक्षण अधिकारी प्रीति वत्स, अर्जुन नगर चौकी के एएसआई संदीप सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्ची को रस्सी से नीचे उतरवाया और बच्ची के माता-पिता से बात की। पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वे मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। पिछले कई दिन से शहर में रह रहे हैं और करतब दिखाकर परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं।