{"_id":"5890d27e4f1c1b0b13e812f6","slug":"yamuna-nagar-badoda-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थानीय उच्च अधिकारी बड़ौदा हाउस तलब, रिकॉर्ड भी ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थानीय उच्च अधिकारी बड़ौदा हाउस तलब, रिकॉर्ड भी ले गए
amar ujala beuro yamunanagar
Updated Tue, 31 Jan 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे वर्कशाप में सीबीआई के एक उच्च अधिकारी को रिश्वत लेेते रंगेहाथ पकड़ने और उसके बाद वर्कशाप के एसएसई दिनेश कुमार गौड़ के सुसाइड करने पर रेलवे बोर्ड हरकत में आ गया है। वर्कशाप के आला अधिकारियों को दिल्ली बुलाया गया है। दिल्ली बड़ौदा हाउस पहुंचे अधिकारी अपने साथ वर्कशाप में दिए गए ठेकों की फाइलें भी लेकर गए हैं।
सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को वर्कशाप के उच्च अधिकारी सहित अन्य दो-तीन अधिकारी दिल्ली रवाना हुए हैं। दिल्ली रवाना होने से पूर्व अधिकारी कई घंटों तक वर्कशाप में दिए गए ठेकों की फाइलेें और अन्य रिकार्ड जमा करते रहे। रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशन आफिसर नीरज शर्मा ने रेलवे वर्कशाप के उच्च अधिकारियों के रेलवे बड़ोदा हाउस जाने की पुष्टि की है।
केंद्रीय टीम ने कटारिया के बारे में जानकारी जुटाई
एसएसई दिनेश गौड़ को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी एसएसई केएस कटारिया के निलंबन के बाद मंगलवार को रेलवे की सबसे बड़ी नॉदर्न रेलवे मैन्स यूनियन की चार सदस्यीय केंद्रीय टीम वर्कशॉप पहुंची। टीम यहां पर कटारिया के बारे में जानकारी लेने आई थी। टीम के सदस्यों ने यूनियन से जुड़े पदाधिकारियों, सदस्यों के अलावा रेलवे कर्मचारियों से कटारिया के बारे में जानकारी जुटाई। गौरतलब है कि एसएसई दिनेश गौड़ के सुसाइड मामले में आरोपी और रेलवे द्वारा सस्पेंड किए गए एसएसई केएस कटारिया नॉर्दन रेलवे मैन्स यूनियन के ब्रांच कैशियर के पद पर हैं। टीम में नॉर्दन रेलवे मैन्स यूनियन के कारखाना मंडल अध्यक्ष सरदार सतेंद्र सिंह, ब्रांच प्रेजीडेंट अमृतसर राजीव कुमार, ब्रांच सचिव अमृतसर कृष्ण कुमार और ब्रांच कोषाध्यक्ष मदन लाल शामिल थे। इनकी टीम करीब चार घंटे तक वर्कशाप में रुकी। शाम करीब छह बजे यहां से रवाना हुई। मंडल अध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने कटारिया के बारे में जानकारी जुटाई है। इसकी रिपोर्ट एक दो दिन में यूनियन महासचिव को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
आरोपी सोमप्रकाश ने अग्रिम जमानत के लिए दी अर्जी
एसएसई दिनेश गौड़ सुसाइड मामले के तीनों आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इनमें से एक आरोपी डिप्टी सीएमई सोमप्रकाश ने कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दी है। आरोपी एसएसई केएस कटारिया की तलाश के लिए पुलिस टीम रोहतक में दबिश दे रही है। एसएसआई कटारिया रोहतक के रहने वाले हैं। सुसाइड मामले के तीसरे आरोपी ठेकेदार पंकज की तलाश में पुलिस उसके घर में पहुंची। वहां पता चला कि वह चुनाव प्रचार के लिए अन्य राज्य में गए हुए हैं। बताया जा रहा है कि ठेकेदार पंकज एक राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ है।
उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन का प्रदर्शन आज
उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन की ओर से बुधवार को दोपहर 12 से 1 बजे तक जगाधरी वर्कशाप के मेन गेट पर प्रदर्शन किया जाएगा। यूनियन के सचिव इंद्र प्रकाश ने बताया कि यह प्रदर्शन वर्कशाप में भ्रष्टाचार व कर्मियों के उत्पीड़न को लेकर किया जा रहा है।