फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamuna nagar, 4 marige

सामूहिक विवाह समारोह में चार जोड़े परिणय सूत्र में बधे

Tue, 17 Jan 2017 12:31 AM IST
amar ujala beuro yamunanagar
amar ujala beuro yamunanagar Updated Tue, 17 Jan 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
yamuna nagar, 4 marige
d - फोटो : amar ujala
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ परंपरा को मजबूती से निभांऐ। सामूहिक विवाह समारोह समाज की पुरानी परंपरा है इसे आगे बढ़ाऐंगे। इस आयोजन से समाज में पैर पसार रही कुरीतियां दूर होगी। जरूरतमंदों की सेवा करना पुण्य का काम है। उक्त विचार पूर्व मंत्री सुभाष चौधरी ने खिजराबाद में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में नवविवाहित जोड़ों को शुभाशीष देते हुए कही। इस आयोजन में चार जोड़े विवाह बंधन में बंधे। सामाजिक संस्था युवा समाज कल्याण परिषद द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में नवदंपति को जेवर, घड़ी, अलमारी, बिस्तर, पंखे व अन्य घरेलू इस्तेमाल का सामान भी भेंट किया। मुख्यातिथि पूर्व मंत्री ने कहा कि जनसेवा बहुत ही पुण्य का कार्य है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के अध्यक्ष सरपंच प्रवीन कुमार अग्रवाल ने कहा एक समय ऐसा भी था जब लड़की को समाज में बोझ माना जाता था। लेकिन अब समय बदल गया है। लड़कियां पढ़ लिख कर समाज में ऊंचा नाम कमा रही हैं। सरकार ने लड़कियों के लिए नि:शुल्क शिक्षा, शगुन योजना जैसी अनेक योजनाएं चला रखी है, सभी को उनका लाभ उठना चाहिए। अग्रवाल ने कहा कि बेटी को शिक्षित करना हम सब का कर्तव्य है। पैक्स चेयरमैन मोहन वर्मा ने कहा कि भ्रूण हत्या समाज के माथे पर कलंक हैं। बेटा बेटी में कोई फर्क नही हैं। मौके पर जगबीर देवधर, प्रवीन बटार, मोहन वर्मा, सुमेर वालिया, सुशील गुप्ता ने भी विचार रखे। संस्था के प्रधान गगन चौहान ने संस्था के कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में मधुकर चौहान, अनुज गर्ग, कुलजीत सिंह जगाधरी, भूप सिंह राणा, माया राम कांबोज, राजेश वलिया, अब्दुल गफ्फार, देश राज चौहान, गोपाल वालिया, प्रदीप जैन, गोपाल शर्मा, नरेश अग्रवाल, जयपाल कांबोज, रामेंद्र वालिया, सुभाष धीमान, महीपाल रोहिला, सुरेंद्र सिंह, हाजी इमरान, हाजी इरशाद, सुरेंद्र शर्मा, अब्दुल हमीद, अमित शर्मा, विरेंद्र गुप्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed