{"_id":"57e032f24f1c1be456a828e1","slug":"wrestling-yamunanagar-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बराबरी पर छूटी धर्मबीर और सुनील की कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बराबरी पर छूटी धर्मबीर और सुनील की कुश्ती
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
Updated Tue, 20 Sep 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर
- फोटो : यमुनानगर
बिलासपुर। राजकीय आदर्श संस्कृति विद्यालय के खेल मैदान में ग्राम पंचायत की ओर से पहला एकता विराट कुश्ती दंगल करवाया गया। साढौरा के विधायक बलवंत सिंह एवं ब्लाक समिति चेयरमैन महीपाल संधाए ने कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विधायक बलवंत सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं से ही राष्ट्रीय, राज्य व जिला स्तरीय खिलाड़ी उभर कर सामने आते हैं। सरपंच चंद्रमोहन कटारिया ने युवा वर्ग से आह्वान किया कि वे नशे जैसी सामाजिक कुरीति से दूर रहे अपने पारंपरिक खेलों की ओर ध्यान दें। दंगल की फाइनल कुश्ती धर्मबीर पहलवान अखाड़ा जिरकपुर व सुनील पहलवान दिल्ली के बीच हुई। इसमें मुकाबला टक्कर का रहा और परिणाम बराबरी पर रहा।
ईनाम की राशि दोनों पहलवानों को समान रूप से बांट दी गई। अन्य कुश्ती के मुकाबलों में प्रदीप पहलवान रोहतक व लाड़ी पहलवान जगाधरी के मध्य हुआ जिसका परिणाम भी बराबरी पर रहा। प्रवीन चुहड़पुर व ईशाद जैतपुर, रशीद मेरठ व सोनू पटियाला, नवाब छछरौली व बाबर पठानकोट, अंकित जिरकपुर व रोहित अंबाला के मध्य भी रोचक मुकाबले हुए। इस मौके पर सूरजभान सैनी, चमनलाल शर्मा, दीपक छाबड़ा, सुभाष छाबडा, नरेश पाल, दीपू मेहंदीरत्ता व पंचायत के सदस्य मौजूद रहे।