{"_id":"6918d69b51f70e180d00062f","slug":"wrestlers-showcase-their-skills-in-the-wrestling-match-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-146872-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांवपेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांवपेच
Sun, 16 Nov 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 16 Nov 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
दंगल प्रतियोगिता में जोर आजमाइश करते पहलवान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। मुसिंबल गांव स्थित साध बाबा की समाध पर शनिवार को दो दिवसीय मेला शुरू हुआ। दो दिवसीय मेला में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने बाबा साध की समाध पर माथा टेक कर मन्नतें मांगी व प्रसाद चढ़ाया। मेले में सजी दुकानों पर श्रद्धालुओं ने जमकर खरीददारी की। वहीं दंगल में पहलवानों ने अपने दांवपेच दिए।
बाबा साध की वर्षों पुरानी मान्यता के अनुसार श्रद्धालु यहां हर साल मन्नतें मांगने पहुंचते हैं। मेले में लगा कुश्ती दंगल दर्शकों के आकर्षण का विशेष केंद्र बना रहा। दंगल का शुभारंभ पहलवानों से परिचय लेकर एएसपी यमुनानगर अमरिंद्र सिंह ने किया। सुबह से ही बाबा की समाध पर माथा टेकने वालों की लाइनें लगनी शुरू हो गई। हाथों में अपनी सौगात लिए श्रद्धालु लाइन में लग कर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
गांव के सरपंच हवा सिंह ने बताया कि मेले के दूसरे दिन भी दंगल लगेगा। रविवार सुबह साध बाबा मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पूर्व केबिनेट मंत्री कंवर पाल अन्य लोगों के साथ मिलकर पूर्णाहुति डालेंगे। इसके अलावा भाजपा के जिला प्रधान राजेश सपरा, हलका साढौरा के पूर्व विधायक बलवंत सिंह व पाबनी मंडल प्रधान दीपक भारद्वाज शामिल होंगे।
विज्ञापन
दूसरे दिन के दंगल में देश के विभिन्न राज्यों से पहलवान हिस्सा लेकर अपने दांव पेंच दिखाएंगे। दंगल में भाग लेने वाले पहलवानों को करीब चार लाख रुपये प्रोत्साहन के रूप में इनाम दिया जाएगा। शनिवार को दंगल के पहले दिन यूपी, राजस्थान, पंजाब व उत्तराखंड के पहलवानों के अलावा नेपाल के पहलवानों ने भी अपने करतब दिखाए।
आयोजकों ने बताया कि आयोध्या के बाबा गौरी शंकर दास हनुमान गढ़ी की कुश्ती जगाधरी के कुलदीप सिंह रॉकी हनुमान अखाड़ा के साथ हुई। जिसमें जगाधरी का पहलवान रॉकी विजयी रहा। दिल्ली के पहलवान ऋतिक को हरियाणा के कल्याणा के पहलवान दक्ष ने पटखनी दी। शीशपाल शाहबाद ने अंबाला के कालू को पराजित किया। दिल्ली के अशोक पहलवान ने चंडीगढ़ के मन्नी पहलवान को पटखनी दी।
राजपुरा के काला पहलवान ने कालाआम के राजबीर को हराया। ईस्माइलाबाद के लक्की ने करनाल के जोगिंद्र को हराया। चंडीगढ़ के नेक सिंह ने भटिंडा के बहादुर को शिकस्त दी। कल्याणा के मनी ने शाहबाद के पहलवान सुमित को पराजित किया। लड़कियाें की कुश्ती में कुरुक्षेत्र की काजल ने यमुनानगर की मंजीत को परास्त किया। कुरुक्षेत्र की ही मानसी ने यमुनानगर की स्वाति को हराया। अशोक पहलवान जगाधरी ने अनिल करनाल को पराजित किया। हरिद्वार के ब्रह्मचारी पहलवान ने बिजनौर के कालू को पटखनी दी। पानीपत के मोनू व बराड़ा के पवन की कुश्ती बराबर रही। वहीं कल्याणा के प्रिंस व अंबाला के अनुराग भी बराबर रहे।