फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Wrestlers Ayush and Babli will show their strength in Khelo India

Yamuna Nagar News: खेलो इंडिया में दम दिखाएंगे पहलवान आयुष और बबली

Tue, 11 Mar 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 11 Mar 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Wrestlers Ayush and Babli will show their strength in Khelo India
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। राज्य व राष्ट्र स्तर पर कुश्ती स्पर्धा में अपने साथ जिले का नाम रोशन कर चुके आयुष व बबली दोबारा राष्ट्र स्तर पर खेल प्रदर्शन से चमकने को तैयार हैं। दोनों अप्रैल में होने वाली खेलो इंडिया प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं।
दोनों ने खेलो इंडिया में पदक जीतने का अरमान लिए खेल अभ्यास को कड़ा कर दिया है। दोनों सुबह-शाम तीन-तीन घंटे के अभ्यास के साथ डाइट का ध्यान रख रहे हैं। कोच अमित खेल की हर बारीकी बताकर उनके पदक जीतने की राह आसान बनाने में लगे हैं। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के कुश्ती कोच अमित कुमार ने बताया कि फतेहपुर गांव से किसान के बेटे आयुष ईस्ट व वेस्ट इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में स्वर्ण पदक हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन

वर्ष-2023 व वर्ष 2024 के हरियाणा खेल महाकुंभ में भी आयुष ने स्वर्ण पदक पाए हैं। लगातार दो बार एक इवेंट में स्वर्ण पदक लाना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। आयुष ने यहां 82 किलोग्राम भारवर्ग की कुश्ती स्पर्धा में यह मुकाम पाया था। उन्हें देखकर ही आयुष ने कुश्ती खेल स्पर्धा में भविष्य बनाने की ठानी और उनके प्रशिक्षण में खेल अभ्यास शुरू किया था। ऐसे ही बबली हरियाणा राज्य कुश्ती चैंपियनशिप में एक कांस्य व एक रजत पदक जीत चुकी हैं। इसके अलावा तीन बार ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी व एक बार सीनियर नेशनल खेल में शामिल हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed