Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Workers Must Remain Ready to Assist the Needy: Nayab Saini

जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहें कार्यकर्ता : नायब सैनी

Sun, 17 May 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 17 May 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Workers Must Remain Ready to Assist the Needy: Nayab Saini
आदिबद्री में आयोजित प्र​शिक्षण ​शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को आदिबद्री में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहे।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने सरस्वती उद्गम स्थल श्री आदिबद्री नारायण मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की तरक्की एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने हरियाणा सरकार के विकास कार्यों से संबंधित प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। प्रशिक्षण शिविर में मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, महामंत्री समेत प्रदेश स्तर के नेताओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

पहले दिन का पहला विषय हमारी उपलब्धियां रहा। जिसके तहत यह बताया गया कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को हर वर्ग तक कैसे पहुंचाया जाए। दोनों दिनों में कुल 12 विषयों पर चर्चा व प्रशिक्षण दिया जाएगा। समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व चेयरमैन मलिक रोजी आनंद, पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर, मुकेश गौड़, रविंद्र भाटिया, पवन सैनी ने बताया कि योजनाओं का लाभ लोगों तक कैसे पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि कार्यकर्ता लोगों के दुख-सुख में सहभागी बने और उन्हें परिवार का सदस्य मानकर सहयोग करें। यदि किसी व्यक्ति को सरकारी योजना का लाभ लेने में परेशानी आ रही है तो उसकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए समाधान के लिए पूरी निष्ठा के साथ प्रयास किया जाए। प्रदेश सरकार किसान, युवा और महिलाओं के कल्याण को केंद्र में रखकर कार्य कर रही है।
भाजपा कार्यकर्ता केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित न रहें, बल्कि समाज सेवा की भावना के साथ जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहें। जो किसी के दुख सुख में मदद करता है वह उसको हमेशा याद रखता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत अब तक नौ लाख 76 हजार महिलाओं को 1415 करोड़ रुपये की सहायता दी जा चुकी है।
वहीं गरीब परिवारों की महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसके तहत 14 लाख 38 हजार पात्र महिलाओं के खातों में 243 करोड़ रुपये डाले गए हैं। सरकार किसानों की सभी 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कर रही है। अब तक 12 लाख किसानों के खातों में एक लाख 80 हजार करोड़ रुपये की राशि पहुंचाई जा चुकी है।
सीएम ने बताया कि सरकार ने अंग्रेजों के समय से लागू आबियाने को समाप्त कर दिया है और प्रदेश में जमीन व संपत्तियों की रजिस्ट्री पूरी तरह डिजिटल कर दी गई है। मौके पर कुरुक्षेत्र के भाजपा जिला अध्यक्ष तेजिंद्र सिंह गोल्डी, पशुधन विकास बोर्ड चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, चेयरमैन धर्मवीर डागर, सुभाष कलसाना, जय भगवान शर्मा, कुरुक्षेत्र जिला परिषद चेयरमैन कंवलजीत कौर, प्रदेश सचिव राहुल राणा समेत अन्य मौजूद रहे।
तीन गाड़ियों के साथ पहुंचे सीएम
वहीं मुख्यमंत्री के काफिले में गाड़ियों की संख्या कम होना चर्चा का विषय बना रहा। स्थानीय पुलिस, पायलेट, एंबुलेंस, दमकल गाड़ी को छोड़ दें तो सीएम केवल तीन गाड़ियों के साथ जिले में पहुंचे थे। जबकि हर बार सीएम के आगे-पीछे करीब 20 गाड़ियां होती थी।
निधन पर शोक जताने पहुंचे
शिविर के बाद सीएम नायब सैनी शहर की प्रोफेसर कॉलोनी में ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मदन चौहान के आवास पर पहुंचे। मदन चौहान के बड़े भाई बलबीर चौहान का कुछ दिन पहले निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मदन चौहान को सांत्वना दी। इसके बाद सीएम मंधार गांव में मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन व मान सिंह आर्य के घर उनके भाई कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताने पहुंचे।
विद्यापीठ और गोशाला के सहायता का दिया आश्वासन

संवाद न्यूज एजेंसी

व्यासपुर। कुरुक्षेत्र जिले के आदिबद्री में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को आदिबद्री पहुंचे। मुख्यमंत्री ने श्री आदिबद्री मंदिर में दर्शन कर गुरु गद्दी पर मत्था टेका तथा दंडी स्वामी विनय देव आश्रम से मुलाकात की।
दंडी स्वामी विनय देव आश्रम ने बताया कि वर्ष 2014 में नायब सैनी ने श्री आदिबद्री ऋषिकुलम विद्यापीठ के विकास के लिए एक लाख रुपये की अनुदान राशि प्रदान की थी। इसके बाद पूर्व शिक्षा मंत्री कंवर पाल के सहयोग से विद्यापीठ में छात्रों के रहने, खाने और ठहरने की बेहतर व्यवस्थाएं विकसित की गईं।

मुख्यमंत्री ने आश्रम प्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि श्री आदिबद्री ऋषिकुलम विद्यापीठ में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार भी दिए जाते हैं, इसलिए इसके विकास के लिए विशेष कार्य किए जाएंगे। उन्होंने श्री आदिबद्री गोशाला के लिए भी जल्द विशेष पैकेज देने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिरों की परंपराओं और धार्मिक विरासत को संरक्षित रखना सरकार की प्राथमिकता है। इस अवसर पर दंडी स्वामी विनय देव आश्रम, सुल्तान सहित अन्य श्रद्धालुओं और पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

आदिबद्री में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। प्रवक्ता

आदिबद्री में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed