{"_id":"6832358c48ee82c2d805eb50","slug":"worker-got-caught-in-machine-and-died-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-138251-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मशीन की चपेट में आया श्रमिक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मशीन की चपेट में आया श्रमिक, मौत
विज्ञापन
यमुनानगर। सदर थाना यमुनानगर क्षेत्र के कामी माजरा स्थित अग्रवाल केमिकल फैक्टरी में मशीन पर कार्य करते समय श्रमिक चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृत शख्स विजय कुमार मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले के धोती गांव का निवासी था। वह यहां कामी माजरा में ही किराये के मकान में रह रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।
विजय कुमार कुछ समय से अग्रवाल केमिकल फैक्टरी में टोका टाइप मशीन पर कार्य करता था। यह मशीन लकड़ी का बुरादा बनाती है। शनिवार को विजय कुमार मशीन पर कार्य कर रहा था। तभी अचानक से वह मशीन के स्पेंडल में फंस गया। जिसमें फंसकर वह मशीन में खींच गया। आसपास के मजदूरों ने देखा तो शोर मचा दिया। मशीन को बंद कर उसे निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
सदर थाना प्रभारी कृष्ण कटारिया का कहना है कि मृतक का शव कब्जे में लिया गया है। उसके परिजनों को सूचना दी गई। उनके आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी