फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Worker dies due to canter collision, Yamunanagar

कैंटर की टक्कर से मजदूर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Worker dies due to canter collision, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर/रादौर। सहारनपुर-कुरुक्षेत्र राज्य राजमार्ग पर गांव कांजनू के पास साइकिल सवार मजदूर को कैंटर ने टक्कर मार दी। घायल मजदूर को अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान जुब्बल निवासी राजकुमार के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भट्टा कॉलोनी जुब्बल निवासी बीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके ताऊ का लड़का राजकुमार (31) मेहनत मजदूरी करता था। राजकुमार शुक्रवार को गांव चमरौड़ी में काम पर गया था। देर शाम को वह साइकिल पर सवार होकर घर लौट रहा था। रात करीब नौ बजे राजकुमार सहारनपुर-कुरुक्षेत्र राज्य राजमार्ग पर गांव कांजनू के नजदीक पहुंचा।
विज्ञापन

इस दौरान सामने से तेज रफ्तार कैंटर आया। आरोप है कि चालक ने लापरवाही से कैंटर चलाते हुए राजकुमार को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के हवाले दिया। पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो ट्रालों की टक्कर में चालक घायल
दूसरा हादसा भी सहारनपुर-कुरुक्षेत्र राज्य राजमार्ग पर गांव कांजनू के पास हुआ। यहां दो ट्रॉलों की भिड़ंत में एक चालक घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी ट्राला चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। कड़कौली निवासी रविंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौ दिसंबर की शाम को लगभग 5 बजे गांव कांजनू में एक ट्राला चालक ने लापरवाही व तेजगति से चलते हुए उनके ट्राले में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रॉला चालक छछरौली निवासी भूपेंद्र सिंह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ट्रॉला चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed