{"_id":"6940634a0eb1216ced0841a6","slug":"won-two-medals-at-the-national-masters-athletics-championship-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-148280-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीते दो पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीते दो पदक
Tue, 16 Dec 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला में आयोजित प्रतियोगिता में जीते पदक दिखाते खिलाड़ी। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से 34वीं हरियाणा राज्य मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 करवाई गई। यह दो दिवसीय प्रतियोगिता पंचकूला में हुई। इसमें प्रदेश के दिग्गज खिलाड़ियों ने अपने जौहर दिखाए। प्रतियोगिता में खंड के गांव नाचरौन निवासी बृजपाल राणा व अमनदीप नाचरौन ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण व रजत पदक जीते हैं।
इस दौरान बृजपाल राणा ने 50 आयु वर्ग में ट्रिपल जंप प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। वहीं, ऊंची कूद में प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया है। इसी तरह अमनदीप ने 40 आयु वर्ग में 400 मीटर व 5 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर क्षेत्र व जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में क्षेत्र के दोनों खिलाड़ी बृजपाल राणा व अमनदीप ने पदक जीतने व शानदार उपलब्धि से गांव में जश्न का माहौल है।
इस दौरान बृजपाल राणा व अमनदीप ने बताया कि युवाओं को खेलों में आगे आना चाहिए। खेलों में मेहनत कर के वे अपना भविष्य उज्जवल बना सकते हैं। खेल व्यक्ति का मानसिक व शारीरिक विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलो में अपना भविष्य बनाना चाहिए। वह युवाओं को खेलों की ओर बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। बृजपाल राणा राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर भी कई पदक जीत चुके हैं। उन्होंने बताया कि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में पदक जीतना चाहते हैं।