फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Women will be able to travel for free in 130 buses on Rakshabandhan, Yamunanagar

रक्षाबंधन पर महिलाएं 130 बसों में कर सकेंगी मुफ्त सफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Women will be able to travel for free in 130 buses on Rakshabandhan, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रक्षाबंधन पर बहनों को मुफ्त सफर करवाने के लिए रोडवेज ने तैयारियां शुरू कर दी है। यमुनानगर डिपो की ओर से 130 बसों को दो दर्जन से ज्यादा रूटों पर भेजा जाएगा। पहले से निर्धारित रूट के अलावा तत्काल रूट पर भी बसों को निकाला जाएगा। इसके लिए अधिकारियों ने निरीक्षक, उपनिरीक्षक, टाइम कीपर आदि को ड्यूटियां सौंप दी हैं। वहीं यमुनानगर बस अड्डे पर स्वयं जीएम, टीएम और डिपो प्रभारी मौजूद रहेंगे। रोडवेज ने रक्षाबंधन के दौरान पूरे एक सप्ताह तक चालक, परिचालक व अन्य कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी है।
दरअसल भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए बहनों को सरकार की ओर से हर साल मुफ्त सफर की सुविधा दी जा रही है। रक्षाबंधन के दिन महिलाएं 15 साल तक के बच्चे के साथ प्रदेश रोडवेज से मुफ्त सफर कर सकेंगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्विट कर इसकी घोषणा की थी। इस पर रोडवेज प्रशासन का दावा है कि रक्षाबंधन के दौरान किसी रूट पर बसों की कोई कमी नहीं रहेगी। इसके लिए योजना बनाई जा चुकी है।
विज्ञापन

हालांकि पिछले साल कोरोना संक्रमण के कारण सरकार की ओर से यह सुविधा नहीं दी गई थी। इस साल संक्रमण का प्रभाव कम होने पर सरकार ने महिलाओं को यह उपहार दिया है। इसे लेकर सरकार व मुख्यालय से रोडवेज प्रबंधक को पत्र भेज कर आदेश दिए गए हैं। रक्षाबंधन 22 अगस्त को है। इस दौरान महिलाएं हरियाणा रोडवेज की बस में मुफ्त सफर कर सकेंगी। वहीं वह 15 साल का बच्चा भी साथ ले जा सकती है। उसे भी मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी। आदेशों के अनुसार महिला के साथ एक ही बच्चे की अनुमति होगी। अभी रोडवेज की 130 बसें ऑन रूट हैं। आदेश मिलने के बाद विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। मुख्यालय की ओर से किसी भी रूट पर परेशानी न हो इसके आदेश दिए हैं। वहीं मांग के अनुरूप रक्षाबंधन के दिन बसों की संख्या में वृद्धि की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जारी रहेगी कोरोना नियमावली
मुफ्त सफर की सुविधा के बाद बसों में महिलाओं की भीड़ बढ़ना स्वाभाविक है। ऐसे में कोरोना संक्रमण के प्रभाव को नजरअंदाज भी नहीं किया जा सकता है। इसके लिए विभाग को कोरोना नियमावली के पालन करने के आदेश दिए हैं। इस दौरान क्षमता व स्थिति अनुसार बसों का संचालन करने के आदेश दिए गए हैं।

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त सफर की सुविधा देने के आदेश मिल गए हैं। इसे लेकर विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। व्यस्त रूट, यात्रियों की मांग व भीड़ के अनुसार बसों का संचालन किया जाएगा। -संजय रावल, यातायात प्रबंधक, रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed