फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Women were made aware of their rights

Yamuna Nagar News: महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Tue, 09 Dec 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 09 Dec 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Women were made aware of their rights
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से एडीआर सेंटर में आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर, डीएलएसए स्टाफ, कोर्ट स्टाफ के लिए कैंसर, एड्स व राइटस ऑफ ट्रांसजेंडर विषयों पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य लोगों को कैंसर व एड्स जैसी भयंकर बीमारियों के बारे में जागरूक करना रहा।

इस दौरान संजीवनी लाइफ बियोंड सेंटर की डॉ. दिव्या जोशी ने कैंसर व एड्स के कारण व इसकी रोकथाम के बारे जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैंसर को हराने में स्वस्थ जीवन शैली का बहुत बड़ा महत्व है। उन्होंने कहा कि 40 वर्ष की उम्र के बाद प्रत्येक वर्ष स्तन कैंसर की पहचान के लिए मैमोग्राफी अवश्य करवानी चाहिए। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सचिव व सीजेएम सुमित्रा कादियान ने प्रतिभागियों को ट्रांसजेंडर के अधिकार के मुख्य कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ट्रांसजेंडर व्यक्ति जिला अधिकारी के पास प्रार्थना पत्र देकर अपना पहचान पत्र बनवा सकते हैं। उन्होंने शिविर में मिली जानकारी दूसरों से साझा व जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में नालसा के टोल फ्री नंबर, एड्स हेल्पलाइन व चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर के बारे भी बताया गया। शिविर में लोगाें ने विषय संबंधी प्रश्न पूछे, जिनका डॉ. दिव्या जोशी ने जवाब दिया। कार्यक्रम में सभी को स्वच्छ स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed