{"_id":"6352f1288c382e67b65f567e","slug":"women-of-two-sides-walked-with-sticks-and-sticks-for-the-occupation-of-the-religious-place-yamuna-nagar-news-knl1252258116","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थल पर कब्जे को लेकर दो पक्षों की महिलाओं में चले लाठी-डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक स्थल पर कब्जे को लेकर दो पक्षों की महिलाओं में चले लाठी-डंडे
विज्ञापन
गांव ठसका में बाबा हजरत सुधा साहब की दरगाह पर कब्जे को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों की महिलाएं आपस में भिड़ गईं। पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों पक्षों की महिलाओं में टकराव हुआ और इस दौरान जमकर लाठियां व डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों की 10 महिलाएं घायल हो गईं, जिनमें से दो को गहरी चोटें पहुंची हैं। बाकी को गुम चोटें लगी हैं। इन सभी का सीएचसी में उपचार चल रहा है। इस झगड़े के बाद डीएसपी कमलजीत और डीएसपी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात है। गांव में फिलहाल शांति है लेकिन तनाव बना हुआ है।
गौरतलब है कि दरगाह की देखरेख करते आ रहे नूर मोहम्मद की जगह अप्रैल में ग्रामीणों की एक कमेटी को दरगाह की देखरेख का जिम्मा सौंपा गया था। बाद में यह मामला अदालत में जाने पर यहां यथा स्थिति बनाए रखने के आदेश दिए हुए हैं। दो नवंबर से आठ नवंबर तक इस दरगाह पर आयोजित होने वाले वार्षिक उत्सव के कारण दोनों पक्ष दरगाह पर अपना कब्जा साबित करना चाह रहे हैं। ताजा विवाद गुरुवार को पुराने सेवादार के पक्ष की महिलाओं द्वारा दान पत्र तोड़ने को लेकर हुआ था। तब से आज दोपहर तक यह महिलाएं दरगाह के बाहर डटी हुई थीं।
शुक्रवार को दोपहर बाद दूसरे पक्ष की महिलाएं बड़ी संख्या में दरगाह पर पहुंची तो दोनों पक्षों की महिलाएं आपस में टकरा गई। इस दौरान लाठी, डंडे चले। लातों का जमकर इस्तेमाल किया गया। जिसके कारण दोनों पक्षों की सुल्ताना, शमशीदा, सलमा, बानो, भूरिया, सोनिया, शामा देवी, कुसुम, सुंदरा व पिंकी घायल हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने हस्तक्षेप करके महिलाओं को तितर-बितर किया। घायल महिलाओं को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। सुल्ताना व बानो के अलावा बाकी सभी महिलाओं को गुम चोटें पहुंची है।
विज्ञापन
मजार पर श्रद्धालुओं की गहरी आस्था
बाबा सुधा साहिब पीर की मजार पर श्रद्धालुओं की अपार श्रद्धा है। ऐसे में यहां मेले वाले दिन लाखों श्रद्धालु माथा टेकने के लिए पहुंचते हैं। हर साल इस मजार मेला लगता है, लेकिन इस बार दो से आठ नवंबर को मेला लगेगा। इस मेले में हिमाचल प्रदेश, पंजाब व उत्तर प्रदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। लेकिन मौके पर पहुंच कर मामले का शांत कर दिया गया है। अब स्थिति स्थिर है। दोनों पक्षों से लिखित में ले लिया गया है। मामले में जांच चल रही है।
-धर्मपाल, एसएचओ, साढौरा।
दोनों पक्षों के साथ बैठक की गई थी। जिसमें सभी को बिठाया गया। दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बात रखी है। फिलहाल मामले को शांत कर दिया गया है।
-जसपाल सिंह गिल, एसडीएम, बिलासपुर