{"_id":"6aa84d7870ed0a9ab0025c17","slug":"women-have-launched-a-campaign-to-remove-liquor-shops-from-residential-areas-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-162875-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: महिलाओं ने रिहायशी क्षेत्रों से शराब के ठेके हटाने के लिए खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: महिलाओं ने रिहायशी क्षेत्रों से शराब के ठेके हटाने के लिए खोला मोर्चा
Tue, 15 Sep 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपतीं समिति की पदाधिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। आदर्श नगर कैंप, चांदपुर और रेलवे अंडरपास के नजदीक रिहायशी इलाके में खुले शराब के ठेके को हटाने के लिए महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की जिला कमेटी ने सोमवार को शहर में रोष मार्च निकालकर दिया प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के बाद समिति की पदाधिकारियों ने उपायुक्त के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर ठेका तत्काल दूसरी जगह स्थानांतरित करने की मांग की। साथ ही जल्द मांग पूरी न होने आगे की रणनीति बनाने का एलान किया। इसके तहत इलाके की महिलाओं और सामाजिक संस्थाओं को साथ लेकर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
जिला उपप्रधान वेदवती, सचिव रेखा सैनी, खजांची सोमवती कांबोज और सुनीता ने कहा कि रिहायशी क्षेत्र में शराब का ठेका होने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिन और शाम के समय ठेके के बाहर शराब पीने वालों का जमावड़ा लगा रहता है। आरोप है कि शराब के नशे में लोग गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन
महिलाओं, बच्चों और अन्य लोगों का वहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है। मीनाक्षी, आशा, रोशन, सरिया, लाल सीटू, राजेश्वरी, बबीता, चंपा देवी, रानी, अकीला ने बताया कि पिछले वर्ष भी समिति ने ठेका हटाने की मांग को लेकर जिला स्तर पर प्रदर्शन कर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा था।
इसके बाद प्रशासन ने ठेके को उसी क्षेत्र में दो दुकान छोड़कर शिफ्ट कर दिया, लेकिन इससे कॉलोनीवासियों की समस्या का समाधान नहीं हुआ। समिति ने जिला प्रशासन से मांग की कि रिहायशी क्षेत्र से ठेका तत्काल हटाया जाए, ताकि महिलाओं, बच्चों और आम लोगों को राहत मिल सके। नायब तहसीलदार ने उन्हें जिला प्रशासन की ओर से मांग पर सकारात्मक निर्णय लिए जाने का आश्वासन दिया।