{"_id":"6af21a6652ca11180c0332c5","slug":"women-are-becoming-economically-empowered-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-165864-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आर्थिक रूप से सशक्त बन रहीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आर्थिक रूप से सशक्त बन रहीं महिलाएं
Tue, 10 Nov 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
रीना देवी।
- फोटो : ARchive
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। कभी घर की चारदीवारी तक सीमित रहने वाली महिलाएं अब अपने हुनर के दम पर कारोबार की नई पहचान बना रही हैं। परिवार की जिम्मेदारियां निभाने के साथ-साथ महिलाएं घर से ही छोटे-छोटे कारोबार शुरू कर हर महीने हजारों रुपये की कमाई कर रही हैं।
किसी ने सिलाई-कढ़ाई को अपनी आमदनी का जरिया बनाया तो किसी ने अचार, पापड़, जूट बैग और शहद की पैकिंग के काम से अपनी अलग पहचान बनाई है। खास बात यह है कि इनमें से कुछ महिलाएं खुद आत्मनिर्भर बनने के साथ दूसरी महिलाओं को भी रोजगार उपलब्ध करा रही हैं।
ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए छोटा व्यवसाय बहुत बड़ा बदलाव का बड़ा माध्यम बनकर उभर रहा है।
छोटे-छोटे कामों के माध्यम से महिलाओं को एक साथ जुड़ने, हुनर सीखने और छोटे कारोबार को आगे बढ़ाने का अवसर मिल रहा है। पहले जो महिलाएं अपनी छोटी जरूरतों के लिए भी परिवार के सदस्यों पर निर्भर रहती थीं, वे अब अपनी मेहनत से अपने घर और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में योगदान दे रही हैं।
विज्ञापन
परिवार का सहयोग कर रहीं रीना देवी
गांव भोगपुर की रीना देवी ने बताया कि पहले घर में रहकर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया। आज वह कई गांवों में जाकर महिलाओं व युवतियों को प्रशिक्षण देने के साथ-साथ कमाई कर रही हैं। घर के कामकाज के साथ कारोबार संभालने से उन्हें आर्थिक आत्मनिर्भरता मिली है। अब वह परिवार का सहयोग कर पा रही हैं।
सीएससी से कमाई कर रहीं दीपाली
गांव सबलपुर की दीपाली ने कहा कि गांव में ऑनलाइन कार्य करवाने के लिए गांव के लोगों को शहर व अन्य स्थानों पर भटकना पड़ता था लेकिन गांव में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) खोलने के बाद सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। उनका कहना है कि शुरुआत में काम को लेकर कई तरह की चुनौतियां थीं। मेहनत और लगन से धीरे-धीरे कारोबार आगे बढ़ा।
कुंजल की रेखा जूट के सामान बना रहीं
गांव कुंजल की रेखा का कहना है कि वह कई वर्षों से जूट से बने सामान को घर पर ही तैयार कर रही हैं। पहले उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लेकिन समय के साथ-साथ अपने हुनर को निखारा और आज कई अन्य महिलाओं को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। महिलाओं में हुनर की कमी नहीं है। जरूरत केवल अवसर और सही मार्गदर्शन की है।

रीना देवी।- फोटो : ARchive

रीना देवी।- फोटो : ARchive