{"_id":"6741db8a9a5c7318030060a21ff9d3e3","slug":"woman-killed-husband-for-lover-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने प्रेमी की खातिर सुहाग को मौत के घाट उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने प्रेमी की खातिर सुहाग को मौत के घाट उतारा
यमुनानगर
Updated Thu, 20 Aug 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रापड़ी के युवक कमल सैनी की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके बुआ के लड़के के साथ मिलकर की थी। इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को ले जाकर आवर्धन नहर में फेंक दिया। यह खुलासा थाना जठलाना एसएचओ ने किया। कमल सैनी की पत्नी अपने प्रेमी के प्यार में इस कदर अंधी हो गई कि उसने अपने सुहाग को ही मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने कपल सैनी की पत्नी के प्रेमी अनुज कश्यप को भी उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वीरवार को नीलम की शिनाख्त पर उसके घर से खून में सनी दरी, चादर व बच्चों की दो कमीजों के अलावा लोहे की राड मौके से बरामद कर ली हैं।
एसएचओ नायब सिंह ने बताया कि नहर से कमल सैनी का शव मिलने के बाद उसके शरीर पर चोटों के निशान से यह मामला संदिग्ध लग रहा था। मृतक के परिजन भी हत्या किए जाने की आशंका जता रहे थे। इस आधार पर मृतक कमल सैनी की पत्नी नीलम से पूछताछ की गई। इस दौरान पुलिस को उस पर शक हुआ और उससे सख्ती से पूछताछ की गई। नीलम अधिक देर तक पुलिस को गुमराह नहीं कर सकी और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक नीलम ने अपने प्रेमी अनुज कश्यप के साथ मिलकर 13 अगस्त की रात को लोहे की राड और चाकू से अपने पति कमल सैनी के सिर पर कई वार किए। नीलम ने अपने पति के दोनों हाथों को पकड़ा और प्रेमी ने उसके सिर पर वार किए। कमल सैनी को उसकी पत्नी के प्रेमी ने दो दिन पहले नशीली दवाई खिलाने के लिए दी थी। नीलम ने हत्या की रात अपने पति कमल व परिवार के अन्य सदस्यों को भी नींद की गोलियां खिलाई थी ताकि किसी को हत्या के बारे में पता न चले। कमल की हत्या करने के बाद ये कमल के शव को गांव से दूर बह रही आवर्धन नहर पर ले गए और उसे नहर में फेंक दिया। कमल की मोटरसाइकिल को मौके पर गिराकर इसे आत्महत्या का मामला बनाने की कोशिश की गई थी।
विज्ञापन
प्रेमी को पाने के लिए किया पति का कत्ल
थाना जठलाना प्रभारी इंस्पेक्टर नायब सिंह ने बताया कि नीलम को नाचने-गाने का बहुत शौक था। नीलम अपने प्रेमी अनुज कश्यप के साथ माता के जागरण में कार्यक्रम पेश किया करती थी। इसका नीलम के ससुराल के लोग विरोध करते थे। विरोध के बावजूद नीलम ने जागरण में गाना-बजाना बंद नहीं किया। पिछले ढाई वर्षों से उसका अनुज कश्यप के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसे लेकर अक्सर कमल व नीलम के बीच झगड़ा रहता था। दोनों का झगड़ा कई बार जठलाना थाने में भी आया। नीलम के पति कमल को अनुज का उसके घर आना बिल्कुल भी पसंद नहीं था। नीलम अक्सर फोन पर अपने प्रेमी अनुज से बात किया करती थी, जिसके बाद उसके पति कमल ने अपनी पत्नी नीलम का मोबाइल उससे छीन लिया था। इसके बाद नीलम व उसके प्रेमी ने कमल को अपने रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
पति की हत्या किए जाने का नीलम को नहीं है गम
नीलम जितनी नफरत अपने पति से करती थी। उससे ज्यादा प्यार अपने प्रेमी अनुज कश्यप को करती है। प्यार में अंधी होकर नीलम ने अपने पति को मारने की साजिश रची। नहर से कमल का शव मिलने के बाद से उसके अंतिम संस्कार तक नीलम के चेहरे पर पति के मरने का कोई गम तक नहीं था। वीरवार को थाना जठलाना में पुलिस हिरासत में बैठी नीलम ने जब अपने पति की हत्या किए जाने का खुलासा किया तो गांव के सभी लोग हक्के बक्के रह गए।
वर्जन
वर्जन
नीलम ने अपने प्रेमी अनुज के साथ मिलकर अपने पति की हत्या का गुनाह कबूल कर लिया है। अनुज को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। अनुज के बुआ के बेटे की इस हत्या में क्या भूमिका थी इसकी जांच की जाएगी।
नायब सिंह, एसएचओ, थाना जठलाना।