फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman got cheated by talking and stole gold bracelet

Yamuna Nagar News: महिला को बातों में लगा ठगे सोने के कंगन

Tue, 14 Jan 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 14 Jan 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Woman got cheated by talking and stole gold bracelet
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। गांधी नगर थाना क्षेत्र के कैंप बाजार में दो युवकों ने महिला का बातों में लगाकर उससे सोने के कंगन ठग लिए। कंगनों की कीमत करीब एक लाख रुपये से अधिक थी। गांधी नगर थाना पुलिस ने अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कैंप कॉलोनी निवासी संतोष ने बताया कि रविवार शाम को वह बाजार में सब्जी लेने गई थी। कैंप बाजार में उसे दो अज्ञात युवक मिले। उन्होंने उसे बातों में लगा लिया। एक युवक ने दूसरे की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यह मंदबुद्धि है। इसके पास खाने के लिए पैसे नहीं है। मुझे इसके लिए खाने का इंतजाम करना है।
विज्ञापन

इस दौरान आरोपी युवकों ने उसे बातों में उलझा लिया और उसे गुमराह करके धोखे से उसके हाथों से सोने के कंगन निकलवा लिए। कंगन लेकर दोनों आरोपी युवक वहां से फरार हो गए। आरोपियों के जाने के बाद उसे धोखाधड़ी का अहसास हुआ। उसके कंगन 15 ग्राम के थे। जिनकी कीमत एक लाख रुपये से अधिक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। गांधी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। गांधी नगर थाना प्रभारी महरूफ अली का कहना है कि अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज की मदद से उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed