फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman given lift and snatched earrings and bag

Yamuna Nagar News: महिला को लिफ्ट देकर कानों की बालियां व बैग छीना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Woman given lift and snatched earrings and bag
दो बदमाशों ने जडौत गांव निवासी मंजीत कौर को लिफ्ट देकर उसका बैग और कानों से सोने के बालियां लूट ली। बैग में पांच हजार रुपये की नकदी, मोबाइल व अन्य सामान था। बदमाशों ने महिला को जगाधरी बस स्टैंड से लिफ्ट देकर नत्थनपुर के पास वारदात को अंजाम दिया। छछरौली पुलिस ने मामले में अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जडौत निवासी मंजीत कौर ने छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी इस्माइलपुर में रिश्तेदारी है। उसके भांजा व भांजी बुखार होने पर नत्थनपुर के निजी अस्पताल में भर्ती है। जिन्हें देखने के लिए रविवार को वह नत्थनपुर आ रही थी। जगाधरी बस स्टैंड तक वह बस से पहुंची। जगाधरी बस स्टैंड पर उसे दो युवक मिले। उन्होंने उसे कहा कि आज मुख्यमंत्री की जनसंवाद रैली है। इसलिए आज बसें नहीं चल रही है। वे उसे छोड़ देंगे। आरोपियों की बातों में आकर वह उनकी बाइक पर बैठ गई। आरोपी उसे बाइक पर बिठाकर नत्थनपुर की तरफ चल पड़े। नत्थनपुर के नजदीक सुनसान स्थान पर पहुंचते ही आरोपियों ने बाइक रोक ली और उसके कानों से बालियां झपट ली। इसके बाद दो बदमाश उसका पर्स छीन कर फरार हो गए। पर्स में पांच हजार रुपये, मोबाइल व अन्य सामान था। उसने शोर मचाया और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी वहां से भाग निकले। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। छछरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने मामले में अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed