फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   woman found hanging in the house

घर में फंदे पर लटकी मिली महिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
woman found hanging in the house
गांधी नगर कॉलोनी में पति से झगड़े के बाद विवाहिता घर में फंदे पर लटकी मिली। जिस कारण उसकी मौत हो गई। विवाहिता ने डेढ़ डेढ़ माह पहले ही एक बेटे को जन्म दिया था। पड़ोसियों का कहना है कि देर रात तक दंपती के बीच झगड़ा होता रहा। सुबह महिला फंदे पर लटकी देखी गई। सूचना मिलने पर गांधी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। वहीं, पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लिया है। बिहार से मृतका के परिजनों के आने के बाद पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

बिहार के शिवांग निवासी रिपू (26) की शादी करीब पांच साल पहले गांधी नगर निवासी नीरज शर्मा से हुई थी। नीरज शर्मा प्राइवेट कंपनी में काम करता है। शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि गांधी नगर में एक महिला ने फंदा लगा लिया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि महिला छत में बने लोहे के कुंडे में चुन्नी से बने फंदे पर लटक रही थी। मृतक की पहचान रिपू के तौर पर हुई। मृतका ने डेढ़ महीने पहले की एक बेटे को जन्म दिया था। पड़ोसी मोहित और शुभम ने बताया कि अक्सर पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। शुक्रवार रात को भी दोनों के बीच बहुत झगड़ा हुआ। इसकी आवाज घर से बाहर आ रही थी। सुबह महिला का शव उनके कमरे में फंदे से लटका देखा गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने महिला के शव को फंदे से नीचे उतारा और उसकी तलाशी ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। दंपती के बीच झगड़ा किस बात को लेकर हुआ था, इसका अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस को मृतक के परिजनों का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed