{"_id":"6585e8f28c07af901c055b04","slug":"woman-duped-into-gold-earring-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-11014-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: महिला को बातों में उलझाकर ठगी सोने की बाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: महिला को बातों में उलझाकर ठगी सोने की बाली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गांधी नगर थाना क्षेत्र की शिव नगर कॉलोनी निवासी मुन्नी को दो युवकों ने ने बातों में उलझा कर उससे सोने की बाली ठग ली। वारदार के समय वह दवा लेकर घर लौट रही थी। पुलिस ने अज्ञात दो युवकों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिव नगर निवासी मुन्नी ने गांधी नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार सुबह वह दवा लेने के लिए डॉक्टर नरेश के पास गई थी। दवा लेने के बाद उसने सड़क पार की। तभी दो अज्ञात युवक उसके पास आए। आरोपियों ने उसे अपने पास बिठाया और बातचीत करने लगे। आरोपियों ने इस दौरान उसने अपनी बातों में उलझाकर उसे सफेद रंग का रुमाल दिया। आरोप है कि वह आरोपियों की बातों में इस तरह उलझ गई कि उनकी हर बात मानने लगी। आरोपियों ने उसे अपने कान की बाली निकालकर रुमाल पर रखने को कहा। उनकी बातों में आकर उसने बाली रुमाल पर रख दी। इसके बाद आरोपियों ने रूमाल लेकर उसे कहा कि वे थोड़ी देर में आते है, तब तक वह यहीं बैठी रहे। वह काफी देर तक उनका वहीं इंतजार करती रही, लेकिन आरोपी नहीं आए। आरोप है कि आरोपियों ने उसे बातों में लगाकर उससे सोने की बाली ठग ली। पुलिस ने अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।