फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman dies of Corona, 92 new cases found

कोरोना से महिला की मौत, 92 नए केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Woman dies of Corona, 92 new cases found
जगाधरी। जिले में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं, लेकिन शनिवार का दिन कुछ हद तक राहत भरा रहा। शनिवार को जहां 92 कोरोना संक्रमित नए मामले सामने आए। वहीं 91 मरीज ठीक भी हुए हैं। हालांकि कोरोना संक्रमित संजय विहार कॉलोनी निवासी 68 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। वह निजी अस्पताल में भर्ती थी। यहां उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ था। उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया, लेकिन वृद्धा बच न सकी। नगर निगम की टीम ने गाइडलाइन के तहत शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

शनिवार को जिले में 92 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 91 मरीज ठीक हुए हैं। इस समय जिले में 652 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 547 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि जिले में अभी तक 8842 मरीज कोरोना के मिल चुके हैं। इनमें से 8022 मरीज ठीक हो चुके हैं। हालांकि मरीज बढ़ने की वजह से रिकवरी दर गिर रही है। इस समय कोरोना से रिकवरी दर 90.72 फीसदी है। संक्रमण दर 3.62 फीसदी है। फिलहाल 2177 नमूनों की रिपोर्ट लंबित हैं।
विज्ञापन

34 लोगों ने ली वैक्सीन
शनिवार को जिले में बने टीकाकरण केंद्रों पर 3401 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। 22 निजी अस्पतालों में भी टीका लगवाने के लिए केंद्र बनाए गए हैं। लेकिन एक दो केंद्रों को छोड़कर अधिकतर पर कोई टीकाकरण कराने के लिए नहीं आ रहा है। निजी अस्पताल में वैक्सीन की डोज के लिए 250 रुपये की फीस निर्धारित की गई है। इस वजह से भी लोग निजी अस्पताल में नहीं जा रहे हैं, वह सरकारी केंद्रों पर ही टीकाकरण कराने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed