फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman Dies After Consuming Poison; FIR Filed Against Husband

Yamuna Nagar News: जहर खाने से महिला की मौत, पति पर प्राथमिकी

Mon, 27 Apr 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 27 Apr 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Woman Dies After Consuming Poison; FIR Filed Against Husband
पति के साथ प्रीति। परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रामपुरा कॉलोनी में 28 वर्षीय विवाहिता प्रीति की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे अंबाला के मुलाना अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश के जिला फिरोजाबाद के गांव जसराना निवासी मृतका की मां मीना देवी ने आरोप लगाया कि लगाया कि राहुल शादी के बाद से ही उसकी बेटी प्रीति के साथ मारपीट करता था, जिस कारण दोनों के बीच विवाद रहता था। प्रीति के दो बच्चे है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल उसे मायके वालों से बात तक नहीं करने देता था और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।
विज्ञापन

घटना से एक दिन पहले राहुल ने प्रीति को पीटा था। अगले दिन सूचना मिली कि उसने जहर निगल लिया है। गंभीर हालत के चलते उसे मुलाना अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि प्रीति का पति राहुल किसी दूसरी युवती से फोन पर बातचीत करता था, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि शादी के बाद से ही राहुल प्रीति के साथ मारपीट करता था और उसे मानसिक रूप से भी प्रताड़ित करता था। प्रीति कई बार फोन के जरिए अपनी मां को अपनी परेशानियों के बारे में बताती थी और पति के व्यवहार से दुखी रहती थी। परिजनों का कहना है कि इसी कारण वह लंबे समय से तनाव में थी।
उधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस चौकी रामपुरा की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच अधिकारी विनोद ने बताया कि एफएसएल टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया गया है और मामले की जांच की जा रही है। महिला के पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

मौत से पहले मां को फोन पर बताई पिटाई की बात

मीना देवी ने बताया कि घटना से एक दिन पहले उनकी बेटी प्रीति ने फोन कर बताया था कि उसके पति ने उसे बेरहमी से पीटा है और उसने आकर बचाने की गुहार लगाई थी। प्रीति फोन पर काफी घबराई हुई थी और रो रही थी। अगले दिन ससुराल पक्ष से सूचना मिली कि उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। यह खबर सुनते ही परिजन फिरोजाबाद से यमुनानगर के लिए रवाना हो गए। वहां पहुंचने पर उन्हें पता चला कि प्रीति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed