फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman committed suicide by hanging, case registered

एसी लगवाने के लिए पति मांग रहा था 30 हजार, पत्नी ने फंदे से लटक दी जान, नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Woman committed suicide by hanging, case registered
एसी लगवाने के लिए पति की 30 हजार रुपए की मांग से तंग आकर पत्नी ने अपने ससुराल में फंदे से लटक जान दे दी। ऐसे आरोप मृतका की मां ने थाना फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में लगाए। इस पर पुलिस ने मृतका के आरोपी पति के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में मीनू शर्मा ने बताया कि बेटी मुस्कान की शादी 10 जून 2020 को न्यू शिवनगर कॉलोनी के रोकी से की थी। आरोप है कि रोकी कोई काम नहीं करता था और मुस्कान को अपने मायके से पैसे लाने के लिए तंग करता था। मुस्कान से मारपीट भी करता था। इस बारे में मुस्कान ने कई बार माइके पक्ष को बताया। बीती 23 अप्रैल को बेटी मुस्कान का फोन आया कि रोकी ने शराब पी हुई है और वह उससे मारपीट कर रहा है। साथ ही कह रहा है कि मायके से एसी लगवाने के लिए पैसे लेकर आ। 25 अप्रैल की दोपहर एक बजे मुस्कान ने फिर फोन कर रोते हुए कहा कि रोकी ने शराब पी हुई है और उससे मारपीट कर रहा है। एसी लगवाने के लिए 30 हजार रुपए की मांग कर रहा है। साथ ही धमकी दे रहा है कि अगर माइके से एसी लगवाने के लिए पैसे लेकर नहीं आई तो वह उसे घर से निकाल देगा। फोन पर मुस्कान को समझाया, लेकिन शाम सात बजे उनके पास फोन आया कि मुस्कान ने फंदा लगाकर जान दे दी है। रॉकी मुस्कान को अस्पताल में लेकर गया था, वह तुरंत अस्पताल पहुंची तो बेटी मृत अवस्था में पड़ी थी। उनका आरोप है कि रोकी से तंग आकर बेटी ने फंदे से लटक जान दी है। उधर, मामले के जांच अधिकारी थाना फर्कपुर से एसआई दल सिंह ने कहा कि शिकायत में मृतका की मां की ओर से लगाए आरोप के आधार पर रोकी के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर अगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed