{"_id":"6673749a06852426110033c6","slug":"woman-arrested-for-selling-drugs-outside-her-house-4230-grams-of-smack-recovered-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-120685-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: घर के बाहर नशा बेच रही महिला गिरफ्तार, 42.30 ग्राम स्मैक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: घर के बाहर नशा बेच रही महिला गिरफ्तार, 42.30 ग्राम स्मैक बरामद
Thu, 20 Jun 2024 05:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 20 Jun 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने नशा तस्करी के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के कब्जे से 42.30 ग्राम स्मैक बरामद की गई।
हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो उप पुलिस अधीक्षक अंबाला जगबीर सिंह व यूनिट अंबाला प्रभारी उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि देर शाम खुफिया ड्यूटी के संबंध में सह उप निरीक्षक मतलूब हुसैन टीम के साथ शादीपुर मोड पर गश्त पर मौजूद था। तभी किसी खास मुखबिर ने सूचना दी कि रायपुर कॉलोनी निवासी मैफरीन अपने घर के बाहर स्मैक बेचने का काम करती है। महिला इस समय अपने घर के बाहर यह कार्य कर रही है।
सूचना पाकर उनकी टीम ने मौके पर दबिश देकर महिला को काबू किया। मौके पर राजपत्रित अधिकारी ईटीओ अंशुमन ठुकराल की मौजूदगी में महिला हेड कांस्टेबल सरोज द्वारा आरोपी महिला की तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर उसके पास से 42.30 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जिसके संबंध में थाना सदर पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने आरोपी महिला पर मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया। महिला से पूछताछ की जा रही है।