फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman arrested for extorting lakhs by threatening to implicate her in rape

Yamuna Nagar News: दुष्कर्म में फंसाने की धमकी देकर लाखों ऐंठने वाली महिला गिरफ्तार

Mon, 01 Apr 2024 06:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 01 Apr 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
Woman arrested for extorting lakhs by threatening to implicate her in rape
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। फेसबुक पर दोस्ती कर दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर दो युवकों से 3.60 लाख ऐंठने के आरोप में फरार आरोपी महिला सोनिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला को अदालत के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इसी आरोपी महिला के विरुद्ध थाना बिलासपुर में पशुपालन विभाग के वीएलडीए से दुष्कर्म के झूठे केस में आठ लाख ऐंठने का आरोप है। उस केस में आरोपी महिला फरार चल रही थी। साढौरा थाने में दर्ज हुए पहले मामले में क्षेत्र के एक गांव के एक अविवाहित युवक ने सोनिया, अशोक मेहता व निरंजन पर दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर दो लाख ऐंठने का केस दर्ज कराया है। युवक का आरोप है कि सोनिया ने अक्टूबर 2023 में फेसबुक के माध्यम से उसके साथ दोस्ती की।
विज्ञापन

इसके बाद वह अकसर मोबाइल पर उसके साथ बातें करने लगी। एक नवंबर 2023 को सोनिया ने तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर युवक को अपने घर बुला लिया। वहां पहुंचने पर सोनिया ने उसे चाय पिलाई। चाय पीते ही युवक बेहोश हो गया। जब वह होश में आया तो उस कमरे में सोनिया के साथ अशोक मेहता व निरंजन मौजूद थे। उन तीनों ने उसे धमकाया कि तुझे दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों ने इससे बचने के लिए उससे दो लाख देने की मांग की। परिवार की इज्जत की खातिर वह डर गया। उसने मां के गहने गिरवी रख और रिश्तेदारों से उधार लेकर उन्हें दो लाख दे दिए। बाद में पता चला कि तीनों आरोपियों ने एक गिरोह बनाया हुआ है। जो भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं और उनसे बाद में बलात्कार के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर मोटी रकम वसूलते हैं।
साढौरा थाने में दर्ज दूसरे मामले में क्षेत्र के एक गांव के युवक की शिकायत पर दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 1.60 लाख ऐंठने के आरोप में पुलिस ने सोनिया व अशोक मेहता के विरुद्ध केस दर्ज किया है। युवक का आरोप है कि सोनिया के पड़ोस में वह आता-जाता रहता है। इस कारण उसकी सोनिया से जान-पहचान हो गई थी।
जून-2023 में सोनिया ने काम का बहाना लगाकर उसे अपने घर पर बुलाया। वहां पहुंचने पर उसे कोल्डड्रिंक पिलाई, जिसे पीते ही वह बेहोश हो गया। जब उसे होश आया तो सोनिया को उसके साथ लेटे हुए पाया। इसके बाद वह अपने घर चला गया तो अशोक मेहता ने उसके द्वारा सोनिया के साथ दुष्कर्म करने बारे पुलिस को शिकायत करने की धमकी दी।
अशोक मेहता ने केस से बचाने के लिए उससे 50 हजार की मांग की। युवक ने किसी तरह प्रबंध करके अशोक मेहता को यह रकम दे दी। इसके बाद भी दोनों आरोपी उससे रकम मांगते रहे तो अगस्त 2023 में लोन लेकर उन्हें 50 हजार और दिए। इसके बाद भी उनकी मांग जारी रही तो अलग-अलग किस्तों में 60 हजार और दे दिए। अब फिर से उससे 20 हजार की मांग की गई।

ब्लैकमेलिंग, रकम ऐंठने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में वांछित आरोपी महिला सोनिया को गिरफ्तार कर करके न्यायिक हिरासत भेज दिया है। इससे पहले सोनिया के विरुद्ध वीएलडीए गलौडी निवासी रणबीर सिंह को षड्यंत्र के तहत दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाकर आठ लाख ऐंठने का केस तीन जनवरी को थाना बिलासपुर में दर्ज है। इस केस में बिलासपुर पुलिस आरोपियों अशोक मेहता व सुमित सहित एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस केस में आरोपी सोनिया फरार चल रही थी। - अनिल कुमार, प्रभारी, थाना साढौरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed