फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman and son held hostage and sexually exploited, kept imprisoned for one and a half months

Yamuna Nagar News: महिला और बेटे को बंधक बनाकर किया यौन शोषण, डेढ़ माह तक रखा कैद

Thu, 05 Feb 2026 03:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 05 Feb 2026 03:25 AM IST
विज्ञापन
Woman and son held hostage and sexually exploited, kept imprisoned for one and a half months
यमुनानगर। साढौरा थाना क्षेत्र की 27 वर्षीय महिला ने छोटे बेटे के साथ करीब डेढ़ माह तक बंधक बनाकर यौन शोषण करने का आरोप गांव के राजिल और उसका भाई गुलजार पर लगाया गया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर यौन शोषण व बंधक बनाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। उसका पति हिमाचल प्रदेश के काला आंब में नौकरी करता है। 11 दिसंबर को जब पति काम पर गया था, तब बेटे की तबीयत खराब हो गई। दवा लेने के लिए वह बेटे को लेकर निकली तभी रास्ते में राजिल मिला और उसने बाइक पर उसे लिफ्ट दे दी। राजिल ने बेटे की बीमारी सुनकर कहा कि साढौरा में अच्छा डाक्टर नहीं मिलेगा। इसलिए वह उन्हें अपने साथ जगाधरी लेकर चला गया। आरोप है कि राजिल ने उसे अपने किसी जानकार के कमरे पर ले जाकर बंधक बना लिया और बेटे को जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान उसने उससे दुष्कर्म किया और उसका मोबाइल भी छीन लिया। इसके बाद वह उसे अपने साथ राजस्थान के जयपुर लेकर गया। वहां वह एक होटल में रूके। उसने वहां से भी भागने का भी प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने भागने नहीं दिया। इस दौरान राजिल ने अपने छोटे भाई गुलजार को भी वहीं बुला लिया। वहां से दोनों कार में उसे लेकर जगाधरी आए। यहां पर उन्होंने उसे दो घंटे तक बंधक बनाए रखा। आरोपी बार-बार बेटे को मारने की धमकी देते रहे। इसके बाद वह उसे पंचकूला के मोरनी स्थित एक होटल में लेकर गए। वहां पर भी दोनों ने उसका यौन शोषण किया। इसके बाद उन्होंने उसे धमकाकर व्यासपुर कोर्ट में फर्जी कागजों पर साइन और बयान कराए। इसे बाद उसे लगभग 15 दिन तक सेफ हाउस में रखा गया। इसके बाद राजिल अंबाला के मुलाना में उसके साथ संबंध बनाता रहा। 31 जनवरी को राजिल व गुलजार उसे कार में बिठाकर कपालमोचन पहुंचे और बेटे व उसे छोड़कर फरार हो गए। वह किसी तरह से घर पहुंची और इस बारे में बताया। परिजनों की मदद से उसने थाने में शिकायत दी। संवाद
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed