फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman accuses brother-in-law of misdeed, Yamunanagar

महिला ने जेठ पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Woman accuses brother-in-law of misdeed, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। प्रतापनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने जेठ व उसके बेटे पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पिता-पुत्र पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक गांव निवासी महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास पांच बच्चे हैं। उसके पास एक बेटी नाबालिग है, जो उसके साथ ही रहती है। उसका पति मजदूरी करता है। उसने अपने घर में पशु पाल रखे हैं। पशुओं की देखभाल के लिए रात के समय उसे बरामदे में सोना पड़ता है। आरोप है कि उसका जेठ नूर अहमद उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बना चुका है।
विज्ञापन

इसकी शिकायत उसने अपने पति को की। पति ने उसे समझाया लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इसके बाद जब भी मौका मिलता वह उसके साथ नाजायज संबंध बनाने लगता। अप्राकृतिक संबंध बनाने का भी आरोप है। आरोप है कि जेठ के बेटे ने अपने पिता को समझाने की बजाय उसके व उसके पति के साथ मारपीट कर गाली-गलौज की और धमकाया। आरोपी ने उसे कहा कि यदि उसने संबंध बनाने से इनकार किया तो वह उसे बदनाम कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे वह डर गई, क्योंकि बदनामी से उसकी बेटी की शादी नहीं हो पाएगी। आरोप यह भी है कि नामजद ने उसे धमकाते हुए कहा कि उसकी नाबालिग लड़की के साथ भी संबंध बनाने शुरू कर देंगे। महिला के मुताबिक उसके पास मामले से संबंधित वीडियो व फोटोग्राफ भी है। पति के समझाने पर भी आरोपी नहीं मान रहे। उसे बार-बार धमका रहे हैं। उसे अपने परिवार की जान माल का खतरा बना हुआ है। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि मामले में दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed