{"_id":"682e36120445df96720798ee","slug":"with-the-heat-power-consumption-and-power-cuts-also-increased-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-138097-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गर्मी के साथ बिजली की खपत और कटौती भी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गर्मी के साथ बिजली की खपत और कटौती भी बढ़ी
विज्ञापन
यमुनानगर। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली खपत भी बढ़ रही है। लोड बढ़ने से बिजली तंत्र भी हांफने लगा है। इसके साथ ही बिजली की कटाैती व फाल्ट भी बढ़ गए हंै। गांव ऊंचा चंदना के जगीर सिंह, बलबीर सिंह, भजन लाल, रोशन लाल ने बताया कि पिछले दो दिन से रात के समय बिजली की कटौती बढ़ गई है।
मंगलवार रात को लाइट का काफी बुरा हाल रहा। हर 20-20 मिनट बाद कट लगता रहा। इस कारण नींद भी पूरी नहीं पा रही है। दी जगाधरी मैटल मेन्युफेक्चरल एंड सप्लायर के जनरल सेक्रेटरी श्याम सुंदर बत्रा ने बताया कि बार-बार कट लग रहे हैं। इससे कार्य भी प्रभावित हो रहा है।
उधर, बिजली निगम के पास करीब 65 प्रतिशत शिकायतें ऑनलाइन व 35 प्रतिशत कंट्रोल रूम के नंबर पर आ रही हैं। 12 मई को 61.14 लाख यूनिट बिजली की खपत थी। अब 81.51 लाख यूनिट तक पहुंच गई। यानी पिछले नौ दिनों में 20.37 लाख यूनिट की खपत बढ़ गई है। सामान्य दिनों में जिले में 50 से 55 लाख यूनिट बिजली की खपत रहती है। लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर भी जवाब देने लगे हैं।
विज्ञापन
बिजली संबंधी दिक्कत हो तो यहां करें कॉल : बिजली निगम ने उपभोक्ताओं के लिए टोल फ्री नंबर जारी किए गए हैं। बिजली निगम का टोल फ्री नंबर 1912 हैं। वहीं एबीटी शिकायत केंद्र में 9315609640, जगाधरी शहर के लिए 9315699783 और सब अर्बन जगाधरी के लिए 9315699793 पर फोन कर सकते हैं।
लोड बढ़ने का यह मुख्य कारण : गर्मी के मौसम में बिजली लोड बढ़ने का मुख्य कारण एयर कंडीशनर (एसी) और अन्य शीतलन उपकरणों का अधिक उपयोग करना है। उच्च तापमान के कारण लोग अपने घरों और व्यवसायों को ठंडा रखने के लिए अधिक बिजली का उपयोग करते हैं, जिससे बिजली की मांग बढ़ जाती है। बिजली निगम से 425403 लाख उपभोक्ता जुड़े हैं। इनमें डोमेस्टिक 322287, कॉमर्शियल 54041, इंडस्ट्रीज 8728, ट्यूबवेल 38539, जनस्वास्थ्य 1437, स्ट्रीट लाइट 212 व अन्य 159 कनेक्शन हैं। बता दें जिले में 220 केवी के चार, 66 केवी के 21, 33 केवी के नौ और 11 केवी के पांच सब स्टेशन हैं।