फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Traffic jams persisted outside schools and colleges due to vehicle encroachment

Yamuna Nagar News: स्कूल-कॉलेजों के बाहर वाहनों के अतिक्रमण से लगा रहा जाम

Sun, 27 Sep 2026 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 27 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Traffic jams persisted outside schools and colleges due to vehicle encroachment
मटका चौक पर स्कूल की छुट्टी के समय लगा जाम। संवाद - फोटो : Self
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर में स्कूल-कॉलेजों के बाहर खड़े होने वाले वाहनों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। विद्यार्थियों को स्कूल छोड़ने और छुट्टी के बाद लेने पहुंचने वाले अभिभावकों के वाहनों के साथ-साथ सड़क किनारे खड़े अन्य वाहनों से जाम की स्थिति बन रही है।
इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को संभालने के लिए यातायात पुलिस को कई प्रमुख चौकों और शिक्षण संस्थानों के बाहर तैनात रहकर जाम खुलवाना पड़ रहा है। शहर के कन्हैया चौक, अग्रसेन चौक, जगाधरी बस स्टैंड चौक और महाराणा प्रताप चौक पर यातायात का दबाव अधिक रहने से समस्या गंभीर हो जाती है। इन मार्गों पर स्कूल-कॉलेजों के समय वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है।
विज्ञापन

अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने और लेने के लिए सड़क किनारे वाहन खड़े कर देते हैं। कई बार वाहनों की कतार सड़क तक पहुंच जाती है, जिससे पीछे से आने वाले वाहनों को निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पाती। स्कूल खुलने और छुट्टी के समय सड़कों पर वाहनों की संख्या अचानक बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान चौक-चौराहों पर जाम लगने से आम राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। कई स्थानों पर यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को लगातार वाहनों को आगे बढ़ाने और सड़क खाली करवाने में जुटना पड़ता है।
यातायात थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि वाहन पार्किंग की समस्या को लेकर स्कूल-कॉलेज संचालकों से बैठक की गई है। यातायात सुचारु रखने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

स्कूल-कॉलेज प्रबंधन के साथ बैठक कर चुकी पुलिस
यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस स्कूल-कॉलेज प्रबंधन के साथ कई बार बैठक भी कर चुकी है। बैठकों में शिक्षण संस्थानों के बाहर वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग, बच्चों को उतारने और बैठाने के लिए उचित स्थान निर्धारित करने तथा सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़े न करने जैसे विषयों पर चर्चा की जा चुकी है। इसके बावजूद स्कूलों के आसपास वाहनों का दबाव और अव्यवस्थित पार्किंग यातायात के लिए चुनौती बनी हुई है। पुलिस को जाम खुलवाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ रहे हैं। यदि अभिभावक निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़े करें और स्कूल प्रबंधन भी छुट्टी के समय वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित करने में सहयोग करे, तो सड़क पर लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत मिल सकती है।

मटका चौक पर स्कूल की छुट्टी के समय लगा जाम। संवाद

मटका चौक पर स्कूल की छुट्टी के समय लगा जाम। संवाद- फोटो : Self

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed