फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Will vote keeping national interest and employment in mind

Yamuna Nagar News: देशहित, रोजगार को ध्यान में रख कर करेंगे मतदान

Sun, 28 Apr 2024 04:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 28 Apr 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Will vote keeping national interest and employment in mind
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। लोकसभा चुनावों के लिए अब तक दो चरण का मतदान हो चुका है। अब मतदाताओं को इंतजार है तो केवल 25 मई का। जब जिले में मतदान होगा और वह बूथ पर वोट डालने के लिए जाएंगे।
युवाओं में मतदान को लेकर जहां जोश है, वहीं उनके कुछ मुद्दे भी हैं। रोजगार, अच्छी व सस्ती शिक्षा, स्वास्थ्य व परिवहन सेवाओं को ध्यान में रखते हुए मतदाता वोट डालने जाएंगे। वहीं विगत चुनावों में मतदान कर चुके युवक पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को प्रेरित कर रहे हैं। यह युवा नए मतदाताओं को लोकतंत्र में मतदान के महत्व से अवगत करवाने के प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

विकास की सोच रखता हो प्रत्याशी
अभिषेक का कहना है कि चुनाव में अपना मतदान करके ही लोकतंत्र को मजबूत किया जा सकता है। चुनाव ही एक ऐसा मौका है जब हम अपना बहुमूल्य वोट देकर मनपसंद प्रत्याशी का चुनाव कर सकते हैं। वह ऐसे प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के पक्षधर हैं जो विकास की सोच रखता हो। साथ ही मिलनसार व लोगों के सुखदुख में शामिल होता रहे। इसलिए सोच समझ कर ही वोट डालने जाएंगे। देश में रोजगार भी बड़ा मुद्दा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्याशी से करेंगे सवाल जवाब
वरुण का कहना है कि वह उसे मतदान करना चाहते हैं जोकि शिक्षित व ईमानदार होने के अलावा साफ छवि का हो। युवाओं के प्रति अच्छी सोच रखने वाला हो। साथ ही क्षेत्र की समस्याओं के निदान के लिए गंभीर हो। वह चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करते हैं। वह इस बार मतदान करने से पहले प्रत्याशी से उनकी प्राथमिकताओं को जानने का भी प्रयास करना चाहते हैं। जो वोट मांगने आएगा उससे सवाल जवाब जरूर करेंगे।
इस अवसर को गंवाना नहीं
मोहित का मानना है कि चुनाव प्रक्रिया भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी कड़ी है। इस कड़ी में निष्पक्ष चुनावों के जरिए जनता को अपने पसंद के उम्मीदवार को चुनने का मौका मिलता है। देश के प्रत्येक व्यक्ति को मतदान के जरिए मजबूत लोकतंत्र के गठन में अपनी भागीदारी करने का अवसर मिलता है। इसलिए इस अवसर को गंवाना नहीं चाहिए। अभी सोचने के लिए बहुत समय है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मतदान करेंगे।

मतदान का महत्व समझें
पीयूष मौदगिल का कहना है कि जागरूकता के अभाव में आज भी कई लोग मतदान का महत्व नहीं समझ रहे। यह भविष्य में लोकतंत्र के लिए खतरा हो सकता है। 18 वर्ष की आयु से अधिक के हर युवा को अपना वोट बनवाने के अलावा मतदान करके अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। आज भारत का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। पहले देश हित को ध्यान में रखेंगे और फिर प्रत्याशी को वोट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed