फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Will protest if contract workers are kept out of the portal

Yamuna Nagar News: अनुबंधित कर्मियों को पोर्टल से बाहर रखने पर करेंगे आंदोलन

Thu, 01 Jan 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 01 Jan 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Will protest if contract workers are kept out of the portal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। वित्तीय संस्थान ठेका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सोमवार को अग्रवाल धर्मशाला में हुई।
भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री हवा सिंह महला, प्रदेश मंत्री हवा सिंह तंवर, जिला मंत्री मान सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, प्रदेश सचिव संदीप उचाना, प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय शर्मा सहित प्रदेशभर के जिला अध्यक्षों व जिला मंत्रियों ने भाग लिया। बैठक में हरियाणा सरकार के 25 दिसंबर को लॉच किए गए सेवा सुरक्षा कानून से संबंधित सिक्योर इंप्लाॅइज पोर्टल पर गहन चर्चा की गई।

अरुण जोशी ने कहा कि इस पोर्टल में केंद्रीय सहकारी बैंकों में कार्यरत अनुबंधित कर्मचारियों को शामिल नहीं किया गया है, जिससे कर्मचारियों में सरकार के प्रति गहरा रोष व्याप्त है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि प्रदेश सरकार ने केंद्रीय सहकारी बैंक के अनुबंधित कर्मचारियों को उक्त पोर्टल में शामिल नहीं किया, तो संघ आंदोलन के लिए मजबूर होगा। आंदोलन की शुरुआत आठ जनवरी को की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed