फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Will not give oil to vehicles without number plates and those who tie clothes on their mouths

बिना नंबर प्लेट वाले वाहन व मुंह पर कपड़ा बांधने वालों को नहीं देंगे तेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Will not give oil to vehicles without number plates and those who tie clothes on their mouths
इंडियन ऑयल डीलर्स एसोसिएशन की बैठक में उपस्थित नवनियुक्त पदाधिकारी - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। बिना नंबर प्लेट वाले वाहन व मुंह पर कपड़ा बांधकर आने वाले वाहन चालकों को अब पेट्रोल पंप से तेल नहीं मिलेगा। यह फैसला शुक्रवार को इंडियन ऑयल डीलर्स एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने निजी होटल में हुई बैठक में लिया। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को दायित्व दिया गया और उनका अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन

बैठक में एसोसिएशन के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नरपाल गुज्जर ने सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर उनको दायित्व सौंपा। उन्होंने सभी को मिल जुलकर चलने का आह्वान किया। बैठक में जिला संरक्षक के रूप में रामेश्वर चौहान व जरनैल सिंह पोटली, सलाहकार के रूप में नरेन्द्र गुप्ता, करनैल सिंह, अनिल गुप्ता व नरेंद्र कुमार, वरिष्ठ उप प्रधान राजीव अग्रवाल, वरुण चौहान, गुरनाम सिंह, उप प्रधान नरेंद्र चौहान, अनमोल त्यागी, अरुण सिंह नगला, संजीव कुमार व महासचिव तरुण जिंदल, सचिव मोहन लाल, शेर सिंह सैनी, अखिल गोयल, अमरीक सिंह, सहसचिव कुलजीत, अमित कुमार, मामचंद कोषाध्यक्ष सुगंधित गर्ग, कार्यालय सचिव मोहित अग्रवाल, मीडिया कोऑर्डिनेटर मौर्य वर्मा व अजयपाल और सचिन गुज्जर को नियुक्ति पत्र प्रदान करके दायित्व ग्रहण कराया गया।
विज्ञापन

ट्रेड के विस्तार के लिए आगामी योजना के बारे में तैयारी की गई। इस मौके पर जिला के सभी इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के अभिषेक, हरप्रीत, प्रतीक, विनोद राणा, राकेश, विनोद कुमार, अभिमन्यु, विजय सैनी व अन्य डीलर्स उपस्थित रहे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नरपाल गुर्जर ने कहा कि लगातार हो रही आपराधिक वारदातों को देखते हुए एसोसिएशन ने यह फैसला लिया है कि वे उन वाहनों को तेल नहीं डालेंगे, जिन वाहनों पर मुंह ढककर वाहन चालक पेट्रोल पंप पर आएंगे। इसके अलावा बिना नंबर वाहन में भी पेट्रोल नहीं डाला जाएगा। जनहित को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed