फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   wife fir mobile

पत्नी की फोटो व नंबर सोशल मीडिया पर किया वायरल, पत्नी ने दर्ज कराया केस

Sat, 28 Sep 2019 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
wife fir mobile
अनबन के बाद मायके में रह रही पत्नी की फोटो व मोबाइल नंबर युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद महिला के बाद फोन कॉल और अश्लील मेसेज आने शुरू हो गए। जिसके बाद महिला ने शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में एक गांव की महिला ने बताया कि उसकी शादी राजीव कुमार से हुई। शादी के कुछ समय बाद उन दोनों में अनबन रहने लगी। जिससे वह परेशान रहने लगी। काफी प्रयासों के बाद भी जब उन दोनों की नहीं बन पाई तो वह अपने मायके आ गई और यहीं रहने लगी। महिला का आरोप है कि इस दौरान उसके पति ने उसकी फोटो व मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। नंबर वायरल होने के बाद उसके मोबाइल पर कॉल आने लगे। कालर उसे अश्लील बातें बोलते और अश्लील मेसेज करते। इस दौरान एक कालर ने बताया कि उसने उसका नंबर सोशल मीडिया से लिया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना सदर प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि राजीव पर आईटी एक्ट तथा आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed