{"_id":"6b01ee362bff700519013a2a","slug":"cm-flying-squad-seizes-records-from-vyaspur-and-ranjeetpur-mandis-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-166511-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सीएम फ्लाइंग ने कब्जे में लिया व्यासपुर और रणजीतपुर मंडी का रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सीएम फ्लाइंग ने कब्जे में लिया व्यासपुर और रणजीतपुर मंडी का रिकॉर्ड
Sun, 22 Nov 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 22 Nov 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
मार्केट कमेटी कार्यालय में मौजूद सीएम फ्लाइंग की टीम। सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सीएम फ्लाइंग अंबाला की टीम ने इंचार्ज हितेंद्र गौतम के नेतृत्व में मार्केट कमेटी कार्यालय व्यासपुर का औचक निरीक्षण किया। टीम ने व्यासपुर और रणजीतपुर अनाज मंडी में एक अक्तूबर से 15 नवंबर तक हुई धान की सरकारी खरीद का रिकॉर्ड कब्जे में लिया है। रिकॉर्ड की जांच में मंडियों में धान लेकर आने वाले वाहनों से लेकर खरीद और उठान तक की प्रक्रिया की पड़ताल होगी।
टीम ने दोनों मंडियों की करीब डेढ़ माह की सीसीटीवी फुटेज, मंडियों में आने-जाने वाले वाहनों की रिकॉर्डिंग, धान खरीद, उठान और गेटपास से संबंधित सॉफ्ट रिकॉर्ड पेन ड्राइव में लिया है। अधिकारियों की ओर से रिकॉर्ड में दर्ज वाहनों के नंबरों का सीसीटीवी फुटेज से मिलान किया जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि संबंधित वाहन वास्तव में मंडियों में पहुंचे थे या नहीं।
गौरतलब है कि यमुनानगर की रणजीतपुर, छछरौली और प्रतापनगर अनाज मंडियों में पिछले साल करीब 70 करोड़ रुपये का धान घोटाला सामने आया था। इसमें कथित तौर पर फर्जी गेटपास काटकर बिना धान खरीदे ही सरकारी रिकॉर्ड में खरीद और उठान दिखाया गया था।
विज्ञापन
राइस मिलों और अधिकारियों की मिलीभगत से हुए इस मामले ने सरकारी खरीद व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे। सीएम फ्लाइंग इंचार्ज हितेंद्र गौतम ने बताया कि दोनों मंडियों से लिया गया रिकॉर्ड गहनता से जांचा जाएगा। रिकॉर्ड में दर्ज वाहनों के नंबरों का सीसीटीवी फुटेज से मिलान होगा। जांच में जिस भी स्तर पर गड़बड़ी मिलेगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
इस बार भी रणजीतपुर मंडी चर्चा में है। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें हिमाचल प्रदेश नंबर की गाड़ी की नंबर प्लेट से छेड़छाड़ कर मंडी में धान बेचने का आरोप लगाया गया था। वीडियो में नंबर प्लेट पर पी अक्षर के नीचे काली टेप लगाकर उसे आर जैसा दिखाने की बात सामने आई थी। ऐसे में सरकारी खरीद में गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए सीएम फ्लाइंग ने सरकार के निर्देश पर जांच शुरू की है।