फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   When opposed to hitting, beat two brothers with rods and sticks, case against five

टक्कर मारने का विरोध किया तो रॉड और डंडों से दो भाइयों को पीटा, पांच पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
When opposed to hitting, beat two brothers with rods and sticks, case against five
यमुनानगर। मधुबन कॉलोनी में टांगों में बाइक की टक्कर मारने का विरोध करने पर दो भाइयों को कुछ युवकों ने रॉड व डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में दो युवकों को नामजद करते हुए तीन अन्य पर केस दर्ज कर लिया है। मधुबन कॉलोनी निवासी राजीव कुमार ने बताया कि उसके मकान के साथ वाले मकान में उसका बड़ा भाई दीपक कुमार रहता है। पांच अक्तूबर को वे दोनों भाई मेला देखने के लिए घर के बाहर खड़े थे। तभी मधुबन कॉलोनी निवासी अभी बाइक पर सवार होकर आया। आरोपी ने अपनी बाइक की टक्कर उसकी टांगों में मारी। जब उसने टक्कर मारने का विरोध किया तो आरोपी राजा, संदीप व दो-तीन अन्य युवक आए। आरोपियों के हाथों में डंडे, रॉड व अन्य हथियार थे। आते ही आरोपियों ने उन दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। जिसमें वे दोनों भाई घायल हो गए। आसपास के लोगों को एकत्रित होता देख आरोपी वहां से फरार हो गए। इस शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों को नामजद करते हुए तीन अन्य पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed