फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Society Needs Character Building: Randhir

समाज को चरित्र निर्माण की आवश्यकता : रणधीर

Mon, 05 Oct 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 05 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Society Needs Character Building: Randhir
शिव मंदिर भटली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उप​स्थित श्रद्धालु। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को प्राचीन शिव मंदिर भटली में मासिक महाआरती का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक साधनाक्रम पूरा कर दिव्य महाआरती का लाभ लिया।
संगठन के प्रदेश प्रभारी रणधीर सिंह ने कहा कि समाज को दिखावे की भक्ति के बजाय आत्मिक शुद्धि और चरित्र निर्माण की आवश्यकता है। आत्मा से की गई भक्ति से ही आत्मिक आनंद की प्राप्ति संभव है। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप कलेसर ने कहा कि लोगों को अपने विचारों को पवित्र बनाकर अच्छे कर्म करने चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने नशे और मांसाहार से मुक्त चरित्रवान जीवन अपनाने तथा सदाचार के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिव बहादुर सिंह ने बताया कि 19, 20 और 21 अक्तूबर को पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम में शक्ति चेतना जनजागरण त्रिशक्ति साधना शिविर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने श्रद्धालुओं से शिविर में पहुंचने का आह्वान किया।संचालन प्रविता कांबोज ने किया। युवा मोर्चा की प्रदेश महासचिव श्रुति कांबोज ने श्रद्धालुओं का आभार जताया। इस अवसर पर रण सिंह, जोगिंद्र कांबोज, राजेंद्र भटली, कमल आहूजा, बीरबल बरेहड़ी, संजय त्यागी, मुकेश कुमार, साहिल राव, कपिल, सुभाष मित्तल, अशोक राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed