{"_id":"6ac2a741386cd24fe409d4f0","slug":"smayra-and-aaradhya-win-two-titles-each-in-tennis-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-163995-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: टेनिस में स्मायरा व आराध्या ने जीते दो-दो खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: टेनिस में स्मायरा व आराध्या ने जीते दो-दो खिताब
विज्ञापन
शॉट लगाता खिलाड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। एडवांटेज टेनिस अकादमी की ओर से करवाई जा रही यूटीआर इंडिया राउंड रॉबिन चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 60 खिलाड़ियों ने आठ वर्गों में कुल 112 मुकाबलों में अपना दमखम दिखाया। स्मायरा व आराध्या ने दो-दो खिताब अपने नाम किए।
प्रतियोगिता में यमुनानगर के अलावा पंचकूला, कुरुक्षेत्र, पिहोवा, सहारनपुर और लुधियाना से भी खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के मुकाबले सेक्टर-17 स्थित जिमखाना क्लब, जगाधरी क्लब में करवाए गए। दोनों स्थानों पर दो-दो सिंथेटिक टेनिस कोर्ट होने से खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलीं।
राउंड रॉबिन पद्धति में होने के कारण खिलाड़ियों को अधिक मुकाबले खेलने का अवसर मिला। पहले चरण में 82 मुकाबले हुए, जबकि इसके बाद क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल समेत 30 मुकाबले खेले गए। सभी मुकाबले तीन सेटों में हुए। प्रत्येक खिलाड़ी को कम से कम दो से तीन मुकाबले खेलने का अवसर मिला।
विज्ञापन
अंतिम चरण तक पहुंचे खिलाड़ियों ने करीब पांच से छह मुकाबले खेले। पुरस्कार वितरण समारोह जगाधरी क्लब में हुआ। एडवांटेज टेनिस अकादमी की निदेशिका पायल टंडन ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान प्रिंस, कमल, भुवन, मोनू, संदीप गुप्ता और अभिषेक मौजूद रहे।
तीन स्थानों पर होगी अगली प्रतियोगिता
खिलाड़ियों की अच्छी भागीदारी को देखते हुए अकादमी ने अगली प्रतियोगिता तीन स्थानों पर कराने की योजना बनाई गई है। इसमें जिमखाना क्लब सेक्टर-17, यमुनानगर और जगाधरी क्लब के साथ विवेकानंद लोटस वैली स्कूल, सेक्टर-18, जगाधरी को भी शामिल किया जाएगा। स्कूल में भी दो सिंथेटिक टेनिस कोर्ट हैं। इससे आने वाले समय में अधिक खिलाड़ियों को मुकाबले खेलने का अवसर मिलेगा।
प्रतियोगिता के विजेता
प्रतियोगिता में अंडर-10 मिश्रित वर्ग के फाइनल में स्मायरा मदान ने ईशान कांबोज को 6-2, 6-3 से हराया। अंडर-12 बालक वर्ग में विवान गुप्ता ने दिवजोत सिंह को 6-2, 6-2 के अंतर से हराया। अंडर-12 बालिका वर्ग में स्मायरा मदान ने शनाया बिंदलिश को 6-3, 6-3 से शिकस्त दी। अंडर-14 बालक वर्ग में अंश राणा ने आयुष भारद्वाज को 6-1, 7-6 से हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में अमायरा कांबोज ने आरना दुआ को 6-2, 6-2 से हराया। अंडर-16 बालक वर्ग में आरव कांबोज ने अभिनंदन खरबंदा को 6-3, 6-3 से पराजित किया। अंडर-16 बालिका वर्ग में आराध्या टंडन ने आन्या टंडन को 6-2, 6-0 से हराया। अंडर-18 मिश्रित वर्ग में भी आराध्या टंडन ने आन्या टंडन को 6-2, 6-2 से हराकर खिताब जीता।