फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Wheat did not reach grain markets on the first day

Yamuna Nagar News: अनाज मंडियों में पहले दिन नहीं पहुंचा गेहूं

Tue, 02 Apr 2024 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 02 Apr 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Wheat did not reach grain markets on the first day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। सरकार के आदेशों के बाद सोमवार से गेहूं की अधिकारिक खरीद शुरू हो गई। वहीं मंडियों में सड़कों को बनाने का कार्य अभी चल रहा है, जबकि प्रशासन की ओर से सीजन शुरू होने से पहले काम निपटाने के आदेश दिए गए थे। जिला मुख्यालय के सामने स्थित अनाजमंडी की बात करें तो यहां सड़क निर्माण का कार्य अभी चल रहा था। यह काम एक महीने पहले ही हो जाने चाहिए थे।
सड़क निर्माण के चलते अन्य कार्य भी बीच में लटके हुए हैं। सोमवार को खरीद का पहला दिन रहा। हालांकि इस दौरान मंडियों में गेहूं नहीं पहुंचा। यदि किसान गेहूं की ट्रॉलियां लेकर मंडी पहुंच जाते तो बिछाई नई सड़क उखड़ जाती। खरीद का पहला दिन बिल्कुल खाली रहा। चूंकि कोई किसान फसल लेकर नहीं पहुंचा। बता दें कि इस बार सर्दी देरी से होने के कारण अभी गेहूं पूरी तरह नहीं पकी है। फसल तैयार होने में अभी कम से कम एक सप्ताह का समय लगेगा।
विज्ञापन

जिला कृषि उपनिदेशक कार्यालय के अनुसार एक सप्ताह बाद ही कटाई शुरू होगी। यदि अभी कटाई शुरू कर दी गई तो नुकसान होगा। वहीं बेमौसमी बारिश से भी फसल प्रभावित हुई है। वहीं आढ़ती नवनीत चहल, शिव कुमार, नरेश कुमार, राजीव ने बताया कि अभी किसान फसल लेकर नहीं पहुंचे हैं। इसमें कुछ दिन लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगाधरी अनाजमंडी में दो एजेंसियां गेहूं की खरीद करेंगी। इस दौरान हैफेड और वेयरहाउस जगाधरी में खरीद करेंगी। जगाधरी में कुल 59 लाइसेंस धारक हैं। अधिकारियों का कहना है कि बारदाना उनके पास पहुंच गया है। गेहूं की आवक शुरू होते ही बारदान आढ़तियों को पहुंचा दिया जाएगा। वहीं खरीद को लेकर अधिकारियों ने तौल के लिए कांटे इत्यादि की जांच कर ली है। इस साल गेहूं का मूल्य 2275 रुपये निर्धारित किया गया है। यह पिछले साल की तुलना में 100 रुपये अधिक है। जबकि गेहूं में नमी की मात्रा 12 प्रतिशत रहेगी।



खरीद को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कुछ कार्य अभी चल रहे हैं, जो जल्द पूरे कर लिए जाएंगे। सड़क निर्माण के चलते मिट्टी उड़ रही है और कहीं गंदगी है। इसे जल्द ही साफ करवा दिया जाएगा। - विशाल गर्ग, मार्केट सचिव, जगाधरी अनाजमंडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed