फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Well the smugglers are in high spirits and are attacking

Yamuna Nagar News: खैर तस्करों के हौसले बुलंद, कर रहे हमले

Wed, 12 Mar 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 12 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Well the smugglers are in high spirits and are attacking
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में वन तस्करों के हौसले पूरी तरह से बुलंद है। दिन प्रतिदिन खैर की लकड़ी की तस्करी के मामलों में वृद्धि हो रही है। हैरत की बात तो यह है कि तस्कर वन रक्षकों और पुलिस पर हमला करने से भी पीछे नहीं हटते। कई बार तस्करों ने वन रक्षकों को कुचलने का प्रयास किया है।
रविवार रात को वन रक्षकों को सूचना मिली थी कि गोराबनी के जंगल में तस्करों ने खैर के पेड़ काटे हैं और लकड़ी टैंपो में लादकर ले जा रहे हैं। इसी सूचना पर वन रक्षकों ने नाका लगाया। कुछ देर बाद जब वन रक्षकों को एक टैंपो आते दिखाई दिया तो रुकने का इशारा किया। लेकिन, तस्करों ने वन रक्षकों की गाड़ी को टक्कर मारी और उन्हें कुचलने का प्रयास किया। इसके बाद गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर तस्कर वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन

इससे करीब 20 दिन पहले भी जिले में इसी तरह की वारदात हुई थी। खैर की लकड़ी की तस्करी करने वाले तस्करों ने साढौरा क्षेत्र में वन रक्षकों को कुचलने का प्रयास किया था। जिसके बाद तस्करों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाएं जिले में हो चुकी हैं। व्यासपुर के मामले में आरोपियों के खिलाफ केस
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यासपुर क्षेत्र में खैर की तस्करी करने और वन रक्षकों पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वन रक्षक अंकित कुमार की शिकायत पर पुलिस ने जब्बार, बिलाल, मैनु, सलीम, इकलाक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ व्यासपुर जगदीश चंद्र ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों का सुराग लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पूर्व में हुईं घटनाएं

21 फरवरी को तस्करों ने साढौरा क्षेत्र में वन विभाग और पुलिस टीम को कुचलने के प्रयास किया था।

18 फरवरी को प्रताप नगर में तस्कर वनकर्मी को धक्का देकर फरार हो गया था।

तीन फरवरी को साढौरा क्षेत्र में खैर तस्करों ने पुलिस को देखकर दौड़ाई बुलेरो, नदी पुल पर छोड़कर फरार हो गए थे।

आठ सितंबर 2024 को बिलासपुर के मलिकपुर बांगर गांव के पास खैर तस्करों ने वन रक्षक व अन्य कर्मियों पर इनोवा गाड़ी चढ़ाकर कुचलने का प्रयास किया था। बाद में तस्करों की गाड़ी अहड़वाला के नजदीक बिजली के पोल से टकरा गई थी। जिसके बाद तस्कर भाग गए थे।


29 अगस्त 2024 को बिलासपुर के संधाय गांव के पास खैर तस्करों ने वन रक्षकों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया था। तब आरोपी तस्कर फरार हो गए थे। पुलिस ने गाड़ी से 46 पीस बरामद किए थे। तब पुलिस ने आरोपी गाड़ी चालक को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed