{"_id":"6636a64231472512ec08addd","slug":"well-smugglers-tried-to-crush-the-forest-department-team-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-118496-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: खैर तस्करों ने वन विभाग की टीम को किया कुचलने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: खैर तस्करों ने वन विभाग की टीम को किया कुचलने का प्रयास
Sun, 05 May 2024 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 05 May 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मलिकपुर बांगर जंगल में खैर तस्करी रोकने गई वन विभाग की टीम पर खैर तस्करों ने गाड़ी चढ़ाकर कुचलने का प्रयास किया। जब वन विभाग की टीम ने आरोपियों को रोकने के लिए अपनी गाड़ी आगे अड़ाई तो तस्करों ने उसे भी टक्कर मार दी। बाद में आरोपी गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गए। गाड़ी से 18.85 क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद की गई। पुलिस ने अज्ञात खैर तस्करों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वन राजिक अधिकारी सढौरा कृष्ण कुमार ने बताया कि रात एक बजे उन्हें सूचना मिली थी कि मलिकपुर बांगर के आरएफ सरकारी जंगल में कुछ लोग अवैध रूप से खैर की लकड़ी काटने के लिए एक गाड़ी में गए हैं। उसने इसकी सूचना वन दरोगा मान सिंह को दी। वन दरोगा मान सिंह अपनी टीम के साथ तुरंत जंगल में गए। उन्होंने टीम के साथ जंगल के चारों तरफ नाकाबंदी की जांच शुरू कर दी।
जंगल से उन्हें लकड़ी काटने व गाड़ी में लकड़ी लादने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जैसे ही वह गाड़ी में लकड़ी लाद रहे जैसे ही वे उनके नजदीक पहुंचे तो उन्होंने गाड़ी को स्टार्ट कर लिया और गाड़ी लेकर भागने लगे । जब उन्होंने उन्हें रोकने का ईशारा किया तो उन्होंने गाड़ी नहीं रोकी। बल्कि गाड़ी की गति तेज कर उनके ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया। उन्होंने अपनी कार से आरोपियों को पकड़ने के लिए पीछा किया, लेकिन आरोपियों ने उनकी कार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
काफी दूर पीछा करने पर आरोपी गाड़ी को छोड़ जंगल में फरार हो गए। उनकी टीम ने गाड़ी की जांच की तो उसके अंदर से 25 टुकड़े खैर की लकड़ी बरामद की गई। लकड़ी का वजन कुल 18.85 क्विंटल बना। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बिलासपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को कब्जे में लेकर अज्ञात खैर तस्करों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।