फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Weather changed, temperature dropped with thunderstorm in the evening

Yamuna Nagar News: मौसम बदला, शाम को आंधी के साथ तापमान में आई गिरावट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Weather changed, temperature dropped with thunderstorm in the evening
दिनभर धूप निकलने के बाद वीरवार शाम को मौसम बदल गया। शाम को आसमान पर बादल छा गए, जिससे अंधेरा जल्दी हो गया। वहीं शाम को आंधी चलने लगी। इसके साथ ही मौसम पूरी तरह बदल गया। हवा के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई। देर शाम आठ बजे ठंड का अहसास हुआ। आंधी व बारिश की संभावना के चलते बाजार जल्द ही खाली हो गए। अंतिम नवरात्रि, रामनवमी व छुट्टी का दिन होने के कारण वीरवार को बाजारों में खूब रौनक रही। नौ दिन व्रत करने के बाद वीरवार को लोग बाजारों में खाने पीने के लिए निकले थे। परंतु अचानक बदले मौसम ने मजा किरकिरा कर दिया। ऐसे में जहां लोग घर जाने की जल्दबाजी में दिखे, वहीं दुकानदारों ने भी प्रतिष्ठान जल्दी बंद कर दिए।
विज्ञापन

वहीं आंधी व बारिश की संभावना से किसानों की चिंता बढ़ गई। मौसम विभाग ने तीन दिन बारिश, तेज हवा व तूफान की संभावना जताई है। जिसके बाद किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई है। चूंकि फसल पक कर तैयार हो चुकी है और ऐसे में बारिश व तूफान से गेहूं की बालियां गिर जाएंगी। कुछ दिन पहले बारिश से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। इसे लेकर कृषि विभाग की ओर से किसानों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। वहीं आंधी के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इस दौरान तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। जहां दिन में तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस था, वहीं यह 22.1 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को पूरा दिन बारिश की संभावना जताई है। जबकि शनिवार को बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पारा 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं दूसरी तरफ तेज हवा के कारण कई जगह बिजली गुल होने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। पूरी बिजली की आंख मिचौली चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed