फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   water supply

500 परिवार 50 दिन से पी रहे गंदा पानी

Tue, 23 Jun 2015 12:28 AM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Tue, 23 Jun 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
कॉलोनी के लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। इससे लोग बीमार हो रहे हैं लेकिन संबंधित विभाग और प्रशासन मौन है। क्या किसी की जान जाने पर ही प्रशासन जागेगा। यह दुखड़ा छोटी लाइन और संतपुरा के लोगों ने सीटीएम बिजेंद्र सिंह को सुनाया। डेढ़ माह से घरों में गंदे पानी की सप्लाई से परेशान कॉलोनी के दर्जनों लोगों ने लघु सचिवालय आकर डीसी के नाम सीटीएम को शिकायत देकर समस्या समाधान की गुहार लगाई।
विज्ञापन


नरेंद्र कुमार, दिलीप कुमार, नीरज नारंग, राजेंद्र कुमार, दीपक, तरुण सेठ, सुनील कुमार, प्रभजीत सिंह ने बताया कि संतनगर और छोटी लाइन से लगते करीब 500 घरों में 50 दिन से पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के ट्यूबवेल से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। इस संबंध में कॉलोनी के लोगों ने विभाग के स्थानीय अधिकारियों के साथ पंचकूला हेल्पलाइन नंबर-18001805678 पर भी शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


कार्रवाई न होने पर 25 मई को थापर कॉलोनी स्थित एसडीओ कार्यालय पर प्रदर्शन भी किया। हर बार विभाग के कर्मचारी कॉलोनी में आकर खानापूर्ति कर चले जाते हैं। अब विभागीय अधिकारी ट्यूबवेल फेल होने का हवाला दे रहे हैं, लेकिन इसके स्थान पर क्षेत्रवासियों के लिए पानी का कोई अन्य वैकल्पिक प्रबंध नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलोनी के लोग न चाहकर भी गंदा पानी और अन्य हैंडपंपों का शोरायुक्त पानी पीने को मजबूर हैं। इसी कारण बच्चों सहित करीब दर्जनभर लोग बीमार पड़ गए हैं। हालात दिन प्रतिदिन बिगड़ रहे हैं। विभाग न तो पानी के टैंकर भेज रहा है और न ही ट्यूबवेल को ठीक कर रहा है।

दावा 135 लीटर प्रतिव्यक्ति का, डेढ़ माह से सैकड़ों को नहीं मिला स्वच्छ जल
कॉलोनी के लोगों ने कहा कि डेढ़ माह से विभाग उन्हें स्वच्छ जल की एक बूंद भी नहीं दे पाया है, जबकि दावा प्रति व्यक्ति 135 लीटर स्वच्छ जल मुहैया कराने का किया जाता है। रजनी, सुनीता, विमला, रानी ने नहाने, कपड़े-बर्तन धोने के अलावा घर की सफाई भी सही तरह से नहीं हो पाती है।


एक ट्यूबवेल में खराबी चल रही है। इस कारण दिक्कत आई थी। दूसरे ट्यूबवेल से सप्लाई की जा रही है, चेक किया था पानी धीमी गति से आ रहा है, लेकिन वह साफ है। कुछ परेशानी अवैध कनेक्शनों के कारण भी आ रही है। कई अवैध कनेक्शन काटे गए हैं और विभाग ऐसे अन्य कनेक्शनों पर भी कार्रवाई करेगा।
सुमित गर्ग, एसडीओ, जनस्वास्थ्य एवं जलापूर्ति अभियांत्रिकी विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed