{"_id":"a3091a32d3450093299612c9c170e23d","slug":"water-problem-for-three-days-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर में तीन दिन से पानी के लिए त्राहि-त्राहि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर में तीन दिन से पानी के लिए त्राहि-त्राहि
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Sat, 05 Jul 2014 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तपती गर्मी और उमस ने जहां जनजीवन को प्रभावित किया है, वहीं पेयजल की किल्लत ने परेशानी और बढ़ा दी है। कस्बे में पिछले तीन दिनों से पानी की सप्लाई न होने से कस्बावासियों के लिए जीना मुहाल हो गया है।
बिलासपुर में छह नलकूप होने के बावजूद लोगाें को पानी की एक-एक बूंद के लिए भटकना पड़ रहा है। पिछले तीन दिन से पूरे बिलासपुर क्षेत्र में पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। पानी की सप्लाई बाधित होने का कारण पीडब्ल्यूडी द्वारा छोटा बस स्टैंड के पास चलाए गए सफाई अभियान के दौरान जेसीबी से मुख्य पाइप लाइन का क्षतिग्रस्त होना है।
तीन दिन पहले सफाई अभियान के दौरान जेबीसी मशीन ने छोटा बस स्टैंड के समीप पीने के पानी की दोनों ओर की पाइप लाइन टूट गई थी।
इसे जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने इसे जोड़कर पानी की आपूर्ति का सुचारु किया गया था, लेकिन वीरवार शाम दोबारा सफाई करते समय जेबीसी से पाइप लाइन दोबारा टूट गई। इसके कारण पूरे बिलासपुर में पानी की एक बूंद भी सप्लाई नहीं हुई। कस्बे के रणजीत सिंह, तनवीर अली, जसवंत, नीटू, अनिल कुमार, राजेश, दीपक का कहना है कि दो दिनों से पानी की सप्लाई नहीं होने के कारण नई समस्या पैदा हो गई है।
विज्ञापन
उन्हाेंने कहा कि इस भयंकर गर्मी में पानी की सप्लाई नहीं होने के कारण उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ रही है और कस्बे के लोगों को मजबूरन हैंडपंपों का शोरायुक्त पानी पीना पड़ रहा है। इसके कारण उनके परिवार के सदस्यों का बीमार होने का भय बना हुआ है।
जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी राजपाल ने बताया कि यह पूरे बिलासपुर क्षेत्र में पानी की सप्लाई की मुख्य पाइपलाइन है। अगर बिलासपुर में कोई भी नलकूप चलाया गया, तो उसके पानी की सप्लाई सीधी यही टूटी जगह पर होगी, जिसके कारण काफी परेशानी खड़ी हो जाएगी।