Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Children displayed their talent in sports competitions

Yamuna Nagar News: बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा

Sat, 21 Nov 2026 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 21 Nov 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Children displayed their talent in sports competitions
जगाधरी। होली मदर पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को सात दिवसीय खेल उत्सव का शुभारंभ किया गया। पहले दिन नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। बच्चों ने गेंद से जुड़े खेलों, बाधा दौड़ और रिले दौड़ में उत्साह से भगा लिया। प्राचार्या मोनिका शर्मा और सचिव विश्वास शर्मा ने खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के मार्च पास्ट के बाद नन्हें खिलाड़ियों के लिए पिक द बॉल, हर्डल रेस, बॉल बैलेंसिंग गेम, काउंट एंड रन, मैच द शेप, बॉल इन बास्केट, बॉल इन कप और रिले रेस जैसी प्रतियोगिताएं करवाई गईं। प्रतियोगिताओं के दौरान बच्चों ने एक-दूसरे का उत्साह भी बढ़ाया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन सम्मान समारोह करवाया जाएगा। इसमें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के साथ अन्य विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्राचार्या मोनिका शर्मा ने बताया कि खेल उत्सव सात दिन तक चलेगा। इसमें विभिन्न सदनों के बीच बास्केटबॉल, खो-खो, कराटे और कबड्डी सहित कई खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इनमें विद्यालय के विद्यार्थी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल में हार-जीत होती है। जीत पर ज्यादा उत्साहित व हार पर निराश नहीं होना चाहिए। खेल हमें बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। चेयरमैन जीएस शर्मा ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक होते हैं। इनके माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, सहयोग और सामूहिक रूप से काम करने की भावना विकसित होती है। इस दौरान भानु, रेखा, नवीन, ममता, गीतांजलि, उपासना, पूनम, मिंटी, दीपिका, गुरप्रीत, दीपा, मनी, ज्योति और अल्बर्ट सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed