{"_id":"578a83bb4f1c1ba64e13fc80","slug":"water-logging-farmers-agriculture-government-administration-yamunanagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने तीन घंटे लगाया जाम तो शुरू हुई खेतों से पानी की निकासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने तीन घंटे लगाया जाम तो शुरू हुई खेतों से पानी की निकासी
ब्यूरो/अमर उजाला,यमुनानगर
Updated Sun, 17 Jul 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
किसान
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रादौर। दादुपुर-नलवी नहर टूटने से 25 से अधिक गांवों में हजारों एकड़ में धान व गन्ने की फसलें 4 से 5 फुट तक पानी में डूबी हैं। प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की मदद न मिलने से गुस्साए टोपरा गांव के किसानों ने शनिवार को यमुनानगर-खेडी लक्खा सिंह सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया। लगभग तीन घंटे तक जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना पर नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार ढुल, बीडीपीओ दीनानाथ शर्मा, डीएसपी अजय राणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गांव टोपराकलां व सतगौली में जेसीबी की मदद से सड़क मार्ग को खोदकर खेतों में खड़े बरसाती पानी की निकासी शुरू होने पर ही ग्रामीणों ने जाम खोला।
गांव टोपराकलां के सरपंच मुनीष नेहरा, पवन कुमार, लाभ सिंह आदि ने बताया कि दादुपुर नलवी नहर के टूटने से गांव टोपरा, सागडी, दौलतपुर, मोडली, गोलनपुर, दुधला, दुधली, मंडेबर, झगुडी, बैंडी, खजूरी, नागल, दामला, रतनगढ, धौडंग, रपौली, सतगौली, मसाना जाटान, रामगढ, शाहपुर, गढी गुजरान, काबुलपुर, मसाना रांगडान गांवों में हजारों एकड़ फसलें बर्बाद हुई हैं।
दूसरी बार टूटी डिच ड्रेन
दादुपुर-नलवी नहर का पानी डिच ड्रेन में भी पहुंच गया। जिस कारण यमुना नहर के साथ बनी डिच ड्रेन शनिवार को दूसरी बार गांव कांजनू के पास टूट गई। गांववासी विनोदकुमार, राजबीर, बीरसिंह, जय प्रकाश, बतिंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार व शनिवार को नहरी विभाग की ओर से ड्रेन में क्षमता से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण पटरी दो बार टूट गई है। जिससे लगभग 600 से अधिक एकड़ में खड़ी धान व गन्ने की फसलें पानी में डूब गई।
विज्ञापन
फसलें खराब होने पर चमरोडी में नारेबाजी
दादुपुर-नलवी नहर टूटने से गांव चमरोडी व नागल में लगभग 100 एकड में अधिक रकबे में खड़ी धान की फसल पानी में डूब गई। इससे गुस्साएं किसानों ने शनिवार को सरकार व प्रशासन विरोधी नारेबाजी की। चमरोड़ी के सरपंच डॉ. जरनैल सिंह ने बताया कि अनके लोगों की फसलें खराब हुई हैं। लोगों ने सरकार से प्रभावित किसानों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
छत गिरने से पशु दबे
गांव फतेहगढ निवासी मदनलाल सैनी ने बताया कि शनिवार को बारिश के कारण उसके पशुओं के कमरे की छत गिर गई। इससे घास काटने की मशीन भी टूट गई और कमरे रखा अन्य सामान भी नष्ट हो गया। छत ढहने से कमरे में बंधी दो भैंस गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए पशु अस्पताल ले जाया गया।
बरसाती पानी से रास्ते बंद
सरस्वती नगर। तीन दिनों से हो रही बरसात से मुस्तफाबाद व आसपास की सड़कों पर जलभराव हो गया है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी प्रकार ब्लॉक मुस्तफाबाद के गांव सुखदासपुर की मुख्य सड़क पर पुलिया न बनी होने के कारण गांव वासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पुलिया न बनी होने के कारण सड़क पर पानी भरा पड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 60 साल से गांववासी बरसात के मौसम में इसी प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है।