फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Water level improved due to construction of reserve wire: Dhuman Singh

रिजर्व वायर बनने से सुधरा जलस्तर : धूमन सिंह

Sat, 13 Sep 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 13 Sep 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Water level improved due to construction of reserve wire: Dhuman Singh
 नदी का निरक्षण करते हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड द्वारा सरस्वती नदी के किनारे बनाए जा रहे रिजर्व वायर किसानों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इनके बनने से 10 किलोमीटर के क्षेत्र में जलस्तर में काफी सुधार हुआ है। छह फीट तक लेवल (चौवा) बढ़ा है। ऐसे में खेती के लिए जो एरिया पहले डार्क जोन में था, अब वह ग्रे जोन में आ गया है।
लेवल के बढ़ने से किसानों को ट्यूबवेल में एक्स्ट्रा पाइप लगाने की आवश्यकता नहीं तथा गहरे बोर से भी छुटकारा मिल जाएगा। वहीं वॉटर लेवल के बढ़ने से किसानों को ट्यूबवेल लगाने के लिए अधिक राशि खर्च करने की भी आवश्यकता नहीं होगी। हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच ने बताया कि सरस्वती नदी की तरह अब सोम नदी, चौतंग, राक्षी, टांगरी, मारकंडा व घग्घर नदियों के भी बड़े-बड़े रिजर्व वायर स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसको लेकर योजना तैयार की जा रही है। रिजर्व वायर के बनने से पानी के बहाव व बाढ़ के पानी को रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि बोर्ड की तरफ से अभी तक सरस्वती नदी के किनारे 15 सरोवर स्थापित किए जा चुके हैं। इनके बनने से यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, फतेहाबाद व सिरसा तक इलाके जल स्तर बढ़ने से काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होने बताया कि सरस्वती नदी के किनारे सरोवर स्थापित किए जा रहे। अभी तक 15 सरोवर बन चुके हैं। इनमें यमुनानगर के व्यासुपर ब्लॉक के गांव छिल्लौर, रामपुर हेड़ियान, रामपुर कोबिंयान में 350 एकड़, रुहला हेड़ी नदी के पास 5 व मुगलवाली में 4 एकड़ में, संघोर गांवों में 15 एकड़, कंदोली गांवों में 12 एकड़, रामपुरा में 7 एकड़, मरचेहड़ी में 7 एकड़, भगवानपुरा में 5 एकड़, टाटका में 3 एकड़, बोहली में 12 एकड़, 2 एकड़ में अमरगड़ मझड़ा व अब लगभग 1 हजार एकड़ में बीबीपुर झील में, 70 एकड़ में सियोसर जंगल पिहोवा में रिजर्व वायर पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed