फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Water leakage at the councilor and former councilor face to face

पानी लीकेज पर पार्षद और पूर्व पार्षद आमने-सामने

Fri, 10 Jan 2014 04:32 PM IST
यमुनानगर
यमुनानगर Updated Fri, 10 Jan 2014 04:32 PM IST
विज्ञापन
शहर में गली मोहल्ले की समस्याओं को लेकर भी जमकर राजनीति हो रही है।
विज्ञापन
राजनीति करने वाले राजनीति कर रहे हैं तो परेशानी जनता को उठानी पड़ रही है।

इसी तरह का मामला वार्ड नंबर-10 में सामने आया है। गुरुनानक खालसा कॉलेज चौक से ओपी जिंदल पार्क की तरफ जाने वाली सड़क पानी से लबालब है। पूर्व पार्षद का कहना है कि मौजूदा पार्षद से जब दिक्कत के बारे में बताया गया तो उनकी ओर से आसपास के लोगों द्वारा वोट न देने की बात कह कर समस्या के हल के लिए कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया, वहीं पूर्व पार्षद का इस पर कहना है कि जनता की दिक्कतों को देखते हुए उन्होंने खुद कर्मचारी लगाए हैं, ताकि पानी की लीकेज को बंद किया जा सके।

मौजूदा पार्षद सतपाल डग्गा का कहना है कि लीकेज का पता चलते ही पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया था, जेई मौका भी देखकर गया। जेई की ओर से शुक्रवार को मशीन भेजकर लीकेज बंद करने की बात कही गई थी। यहां पर सड़क पर दो दिन से पानी की लीकेज हो रही है।

इससे सड़क पर पानी ही पानी भरा है। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वीरवार दोपहर बाद यहां पर पब्लिक हेल्थ विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और लीकेज को बंद करने में लग गए। उन्होंने कहा कि पूर्व पार्षद बेवजह इस मामले में अपनी राजनीति चमका रहे हैं।

मैं खुद लेकर आया कर्मचारियों को
पूर्व पार्षद ललित वोहरा ने बताया कि दो दिन से पानी सड़क पर बह रहा है। इस बारे में पार्षद को भी शिकायत की और पब्लिक हेल्थ को भी। उनका कहना है कि जब पार्षद को समस्या के बारे में बताया तो पार्षद की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, जिससे खुद ही कदम उठाना पड़ा। वोहरा का कहना है कि पब्लिक हेल्थ विभाग के एसडीओ आउट आफ  स्टेशन होने से उनका कहना था कि कर्मचारी कार्यालय में हैं वहां से लेकर आ जाएं। वोहरा का कहना है कि वे खुद कर्मचारियों को लेकर आए, जिसके बाद ही समस्या के समाधान के लिए काम शुरू हो सका।

राहगीरों के साथ दुकानदार भी परेशान
क्षेत्रवासी अश्वनी कुमार, राकेश कुमार और संजीव कुमार का कहना है कि पानी सड़क पर बहने से वाहन चालकों और अन्य राहगीरों को तो दिक्कत आ ही रही है। इसके साथ ही दुकानदार भी परेशान हैं। क्योंकि वाहन से पानी के दुकानों तक आ जाता है। जिससे ग्राहक भी दुकान पर आना पसंद नहीं करता। उनका कहना है कि पानी की लाइन में लीकेज होने से गंदा पानी लाइन में जा रहा है, जिससे लोगों के घरों में गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। उनका कहना है कि सड़क टूटी होने और पानी भरा होने से सुबह ही एक बुजुर्ग पानी में गिर गया था। दो दिन में ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। उनका कहना है कि इस तरह की समस्याओं को निपटाने के लिए पार्षद को तो प्राथमिकता दिखानी चाहिए। उनका कहना है कि पहले ही सड़क टूटी हुई है अगर ऐसे ही पानी भरा रहेगा तो सड़क की हालत और खराब हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed